प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा, कई पुलिसकर्मी घायल, आईपीएस-आईएएस अफसरों ने संभाला मोर्चा

BIG BREAKING : प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा, कई पुलिसकर्मी घायल, आईपीएस-आईएएस अफसरों ने संभाला मोर्चा

प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा, कई पुलिसकर्मी घायल, आईपीएस-आईएएस अफसरों ने संभाला मोर्चा

Tricity Today | प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा

Prayagraj News : उत्तर प्रदेश में एक बात से हिंसा बढ़ गई है। जुमे की नमाज के बाद उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हिंसा हुई है। जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज में पुलिस पर पथराव किया गया। जिसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। प्रयागराज में हालत काबू करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को भेजा गया है। लखनऊ में स्थित पुलिस मुख्यालय में डीजीपी डीएस चौहान, एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार, अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी मौजूद है। प्रयागराज में इस समय काफी स्थानों पर विशेष समुदाय के लोग पथराव कर रहे हैं। जिसमें काफी पुलिस वाले भी घायल हो गए हैं।

कैसे भड़की हिंसा
मिली जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के अटाला इलाके में जुमे की नमाज के बाद विशेष समुदाय के लोगों इकट्ठा होकर नारेबाजी करने लगे। मौके पर पुलिस बल तैनात थी। पुलिस अधिकारियों ने शांत होने और नमाज के बाद घर जाने के लिए कहा तो एक व्यक्ति ने पथराव करना शुरू कर दिया। इसके बाद काफी संख्या में लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। विशेष समुदाय के लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस पर पथराव किया। पुलिस वहां से किसी तरीके से भागी और हालत को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

योगी आदित्यनाथ दिए सख्त आदेश
सीएम योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न शहरों में पथराव की घटनाओं के बाद उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, कार्यवाहक डीजीपी, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पुलिस मुख्यालय से स्थिति पर नजर रखें हुए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.