Google Image | दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल
New Delhi : दिल्ली मेट्रो अक्सर सुर्ख़ियों में छायी रहती है। वजह उसके द्वारा दी गयी सुविधाएं नहीं, बल्कि उसमें होने वाली हरकतें हैं। बीते कुछ महीनों में मेट्रो के अंदर के काफी वीडियो वायरल हुए हैं। वीडियों में बेशर्मी की हदें पार करते युवा जोड़े और कहीं महिलाओं की आपसी लड़ाई होती है। इनमें गाली गलौंज भी सुनी जा सकती है। अभी दो दिन पहले ही एक ऐसी ही शर्मनाक घटना दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन में हुई है, जहां एक आदमी एक बच्ची को देखते हुए Masturbation करते हुए पकड़ा गया। इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।कुछ लोगों के चलते दिल्ली मेट्रो पूरे देश में बदनाम होती जा रही है। अब एक आदमी छोटी बच्ची को देखके मेट्रो में Masturbation करते हुए पकड़ा गया है। क्या घटियापन चल रहा है ?? हमने दिल्ली पुलिस को नोटिस इशू किया है। दिल्ली महिला आयोग मामले में सख़्त कार्यवाही करवाएगा। pic.twitter.com/QKnQBHI9yv
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) August 31, 2023