CTET में शामिल लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर, CBSE ने आंसर की जारी किया, 21 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे

CTET Answer Key 2021: CTET में शामिल लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर, CBSE ने आंसर की जारी किया, 21 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे

CTET में शामिल लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर, CBSE ने आंसर की जारी किया, 21 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे

Google Image | CTET के आंसर की जारी हो गए हैं

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने केंद्रीय शिक्षा पात्रता परीक्षा, 2021 (सीटेट)  की आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी ctet.nic.in पर जाकर आंसर की देख सकेंगे और डाउनलोड कर सकेंगे। शिक्षक पात्रता के प्राइमरी और जूनियर दोनों वर्ग के लिए परीक्षाएं 31 जनवरी, 2021 को दो पारियों में आयोजित कराई गई थी। इसके साथ ही सीबीएसई ने सवालों पर आपत्ति करने का भी विकल्प दे दिया है। 

अगर किसी परीक्षार्थी को किसी सवाल पर आपत्ति है, तो वह 21 फरवरी की शाम 5:00 बजे तक इसे दर्ज करा सकता है। हर सवाल के लिए 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि अगर आपत्ति सही पाई गई, तो अभ्यर्थियों को शुल्क वापस कर दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम मार्च, 2021 में जारी किया जा सकता है। सीबीएसई की तरफ से जानकारी देते हुए कहा गया है कि छात्रों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना होगा। यहां उन्हें डेबिट/क्रेडिट या नेट बैंकिंग के माध्यम से भुगतान का विकल्प दिया गया है। 

हर आपत्ति की जांच विशेषज्ञों की एक टीम करेगी। अगर अभ्यर्थियों का ऑब्जेक्शन सही पाया गया, तो जवाब बदला जाएगा और शुल्क वापस कर दिया जाएगा। बताते चलें कि सीबीएसई 1 साल में दो बार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन कराती है। इसमें प्राइमरी के लिए एक से पांच तक तथा जूनियर के लिए 6 से 8 तक के पदों के लिए एग्जाम होता है। सामान्य वर्ग के छात्रों को 60 फीसदी अंक यानी 150 में से 90 अंक लाने जरूरी होते हैं। 

जबकि एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी के छात्रों को 150 में से 82 अंक यानी 55 प्रतिशत अंक लाना आवश्यक है। इस बार एक अहम बदलाव करते हुए सीबीएसई ने सीटीईटी को हमेशा के लिए वैध कर दिया है। इससे पहले इसकी वैधता सिर्फ 7 साल थी। मतलब अब एक बार उत्तीर्ण होने के बाद फिर कभी सीटीईटी देने के जरूरत नहीं होगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.