फरीदाबाद में बॉलीवुड गायिका भूमिका यादव ने मचाया धमाल

बड़ी चौपाल पर कलाकारों ने बिखेरा हरियाणवी गीतों का रंग : फरीदाबाद में बॉलीवुड गायिका भूमिका यादव ने मचाया धमाल

फरीदाबाद में बॉलीवुड गायिका भूमिका यादव ने मचाया धमाल

Google Image | ड़ी चौपाल पर कलाकारों ने बिखेरा हरियाणवी गीतों का रंग

Faridabad News : केंद्रीय संचार ब्यूरो चंडीगढ़ की ओर से एकीकृत संचार और आउटरीच कार्यक्रम में भारत सरकार के नौ साल के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर हरियाणवी वेशभूषा एवं संस्कृति की झलकियां प्रस्तुत की गई। इसमें रामचंद्र रोहिला एंड पार्टी जींद ने बेहतरीन हरियाणवी लोकगीत व रागनी से बड़ी चौपाल पर रंग जमाया। 

कलाकारों ने जमकर बटोरी वाहवाही
रामचंद्र रोहिला ने भांग रगड़ के पीया करूं, मैं कुण्डी सोटे आला सु, यह देश है वीर जवानों का, बोल तेरे मीठे मीठे, बात मेरी अच्छी लागे, राजी बोलजा, लारी मैं तेरी ल्याडु, मेरी मां ने टोहया जमाई से, न्यारा लाखों में, तेरी आक्या का यू काजल, मने पल पल याद सातवे से, देश भक्ति गीत मेरा रंग दे बसंती चोला, छाती पे लिपट के मर जाएगी जैसे गीतों पर अपने प्रस्तुति देकर चोपाल पर बैठे दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर उनके साथ इंचार्ज और दौलत राम की देखरेख में हारमोनियम मास्टर रोहताश, ढोलक तथा पेड उस्ताद महावीर, सिंगर कमल, पाले राम, डांसर पिंकी, सुमन, अनन्या, प्रोग्राम डिरेक्टर रामचंद्र रोहिल्ला की टीम ने हरियाणवी वेशभूषा में दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट और वाहवाही लूटी।

भूमिका की प्रस्तुति पर थिरके दर्शक
बॉलीवुड गायिका भूमिका यादव ने बड़ी चौपाल पर अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने मैं तनु समझावा, हंसी बन गए, जिया जिया रे जैसे गीत गाकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत की तर्ज पर आर्ट निर्भर भारत की शुरुआत की गयी। अंकुर शरण द्वारा हर वर्ग के कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने का प्रयास करते हुए जुगलबंदी कार्यक्रम में विभिन्न गीतों की धुन को प्रस्तुत किया। डॉ. अंकुर शर्मा की टीम, जिसमें ड्रम एंड बीट बॉक्सिंग पर अंकुर शरण, बांसुरी वादक वरुण स्वरूप द्वारा प्रस्तुत दी गई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.