कैबिनेट मंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा, कहा- शीघ्र पूरा करें काम

Faridabad News : कैबिनेट मंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा, कहा- शीघ्र पूरा करें काम

कैबिनेट मंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा, कहा- शीघ्र पूरा करें काम

Tricity Today | कैबिनेट मंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा

Faridabad News : परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा शुक्रवार को बल्लबगढ़ के उपमंडल स्तरीय सचिवालय पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणाओं के तहत हो रहे कार्यों सहित बल्लभगढ़ में चल रहे अन्य विकास कार्यों की समीक्षा के लिए नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक की।

मूलचंद शर्मा ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने सबसे पहले एसडीएम कार्यालय के कॉन्फ्रेंस रूम को लेकर अधिकारियों को बधाई दी। केबिनेट मंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों को रुके हुए काम और शहर की सफाई को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शहर के विकास कार्यों को लेकर योजनाओं की झड़ी लगाई हुई है। ज्यादातर गलियों में सीवर, पानी, साफ सफाई की ज्यादा दिक्कतें लोगों को होती थीं। उसी को लेकर नगर निगम के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को बल्लभगढ सचिवालय में समीक्षा बैठक की है। बैठक में उन्होंने जल्द से जल्द कार्य पूरे करने के लिए नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में नगर निगम कमिश्नर मोना श्रीनिवास, एसडीएम त्रिलोकचंद, बल्लभगढ़ नगर निगम जोन की ज्वाइंट कमिश्नर शिखा, एमओएच प्रभोजोत, निगम के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र कर्दम, टीपरचंद शर्मा, पारस जैन, रवि भगत आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.