परिवेदना मीटिंग में आदित्य एल-1 लॉन्चिंग पर मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिकों को दी शुभकामनाएं 

Faridabad News :  परिवेदना मीटिंग में आदित्य एल-1 लॉन्चिंग पर मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिकों को दी शुभकामनाएं 

परिवेदना मीटिंग में आदित्य एल-1 लॉन्चिंग पर मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिकों को दी शुभकामनाएं 

Tricity Today | मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिकों को दी शुभकामनाएं 

Faridabad News : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पूरे फरीदाबाद शहरी क्षेत्र को मास्टर प्लान के तहत विकसित किया जाएगा। नगर निगम द्वारा आईआईटी दिल्ली व रुड़की के माध्यम से सर्वे कराते हुए व्यवस्थित ढंग से फरीदाबाद मेट्रोपोलिटन डेवेलपमेंट अथॉरिटी के साथ आधारभूत ढांचागत विकास करने के लिए जनहित में दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकें। मुख्यमंत्री शनिवार को फरीदाबाद में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में नगर निगम से संबंबंधित परिवादों की सुनवाई उपरांत लोगों को जानकारी दे रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष कुल 14 परिवाद रखे गए, जिनमें से 12 परिवाद का निपटान मौके पर किया गया।

जल संरक्षण पर ध्यान देना समय की जरूरत 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आईआईटी टीम के सहयोग से नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रक्चर व लेवलिंग की जांच की जाएगी और जहां सुधार किया जाना है या विकास योजनाओं के तहत नया स्वरूप दिया जाना है, इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। सिस्टम के साथ जन सेवा के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की रूपरेखा बनाते हुए सड़क निर्माण, जल निकासी सहित अन्य व्यवस्थापूर्ण प्रबन्ध मास्टर प्लान के तहत होंगे। उन्होंने कहा कि सीवरेज सिस्टम, सड़क तंत्र सहित पेयजल व्यवस्था के अनुरूप डिजाइन फाइनल करते हुए मास्टर प्लान को क्रियान्वित किया जाएगा। बैठक में जल प्रबंधन पर पूरा फोकस रखने के निर्देश भी दिए गए और लोगों से अपील की गई कि जल संरक्षण पर ध्यान देना समय की जरूरत है।

 नगर निगम में गड़बड़ी नहीं करेंगे सहन 
बैठक में नगर निगम से जुड़े विभिन्न परिवादों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि किसी भी रूप से नगर निगम अधिकारी व कर्मचारियों की ओर से गड़बड़ सहन नहीं कि जाएगी। जीरो टॉलरेंस नीति को अपनाते हुए सभी अधिकारी व कर्मचारी अपनी ड्यूटी का निर्वहन ईमानदारी से करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भयमुक्त व भ्रष्टाचार मुक्त सरकार कार्य कर रही है और जन भावनाओं का सम्मान करते हुए विकास कार्यों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। उन्होंने संबंबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध निर्माण किसी भी रूप से सहन नहीं होगा और जहां कहीं कोई अवैध निर्माण अथवा अतिक्रमण करता है तो तुरन्त प्रभाव से एक्शन लिया जाए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.