फरीदाबाद सरयू घाट दीपोत्सव में भी करेंगे शिरकत  

सीएम मनोहर लाल धनतेरस पर करेंगे महिलाओं को सम्मानित : फरीदाबाद सरयू घाट दीपोत्सव में भी करेंगे शिरकत  

फरीदाबाद सरयू घाट दीपोत्सव में भी करेंगे शिरकत  

Tricity Today | सीएम मनोहर लाल धनतेरस पर करेंगे महिलाओं को सम्मानित

Faridabad News : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को धनतेरस पर महिला सम्मान सम्मेलन में जिले की महिलाओं को दीप देकर सम्मानित करेंगे। इसके बाद सूरजकुंड मेला परिसर स्थित प्रथम दिवाली उत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। यहां विशेष तौर पर बनाए गए सरयू घाट में दीपोत्सव में शामिल होंगे।

क्या है पूरा कार्यक्रम
डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार शाम चार बजे होटल राजहंस स्थित जंगल फाउल-2 गार्डन में धनतेरस के मौके पर महिलाओं को सम्मानित करेंगे। यहां पहुंचने वाली महिलाओं के लिए मेहंदी स्टॉल की व्यवस्था भी विशेष तौर पर की गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल सूरजकुंड मेला परिसर स्थित बड़ी चौपाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यहां सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री प्रथम दीपावली उत्सव के समापन की घोषणा भी करेंगे। इसी परिसर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल विशेष तौर पर बनाए गए सरयू घाट पर दीपोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि सूरजकुंड के दिल्ली गेट पर हजारों स्कूली विद्यार्थियों द्वारा दीपदान श्रृंखला में अपनी प्रस्तुति दी जायेगी।

नीरज कुमार और विक्रम सिंह ने की तैयारियों की समीक्षा 
हरियाणा पर्यटन विकास निगम के एचडी नीरज कुमार और डीसी विक्रम सिंह गुरुवार को सुरजकुंड के राजहंस होटल के बैठक कक्ष में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आगमन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए। मीटिंग में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दौरे की तैयारी को लेकर सभी जरूरी कार्य पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने एक-एक कर पुलिस, प्रशासन और टूरिज्म विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी व कार्यक्रम के बेहतर संचालन के लिए की गई तैयारी की समीक्षा की। डीसी विक्रम सिंह ने प्रशासनिक, पुलिस और टूरिज्म पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ जंगल फाउल टू और सूरजकुंड मेला परिसर में प्रथम दीवाली उत्सव मेले की बड़ी चौपल और सूरजकुंड मेला के दिल्ली गेट का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में एडीसी आनंद शर्मा, डीसीपी हर्षवर्द्धन, एसडीएम कम सीटीएम अमित मान, एसीपी बड़खल श्योरान, एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार सहित तमाम विभागों और पर्यटन व टूरिज्म के अधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.