महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, यह विवाद बना वजह

Faridabad News : महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, यह विवाद बना वजह

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, यह विवाद बना वजह

Tricity Today | जया शर्मा

Faridabad News : कांग्रेस पार्टी में वर्षों से जिलाध्यक्ष का पद खाली है। अब महिला जिलाध्यक्ष का भी पद खाली हो गया है। जिलाध्यक्ष जया शर्मा ने अध्यक्ष पद के इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस पार्टी की प्रदेश महिला अध्यक्ष सुधा भारद्वाज को भेजा है। इस्तीफा भेजने की चर्चा जिले में जोरों पर चल रही है। इस्तीफा देने का कारण जया और एक महिला एडवोकेट के बीच हुआ झगड़ा बताया जा रहा है।

इस्तीफा देकर तानाशाहों से पाया छुटकारा
जया शर्मा का कहना है कि उन्होंने पार्टी के लिए जी-जान से मेहनत की और पार्टी में सैकड़ों लोगों को शामिल किया। लेकिन, पार्टी ने उन्हें तवज्जो नहीं दी। चूंकि पार्टी में कुछ विभीषण हैं और वह विभीषण जूझारू कार्यकर्ताओं और उन्हें काम नहीं करने दे रहे हैं। अपनी ही पार्टी में जबरदस्त गुटबाजी चल रही है। इस्तीफा देकर उन्होंने तानाशाह लोगों से छुटकारा पाया है।

सैकड़ों लोग छोड़ेंगे पार्टी
पूर्व अध्यक्ष जया शर्मा ने कहा कि वह अकेले ही पार्टी से इस्तीफा नहीं दे रही हैं, उनके साथ सैकड़ों लोग पार्टी छोड़ेंगे। जया शर्मा ने बताया कि उनका अगस्त माह में एक महिला एडवोकेट पराग शर्मा से कोर्ट परिसर में झगड़ा हो गया था। पराग शर्मा भी कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुईं हैं, लेकिन जया का आरोप है कि पार्टी हाईकमान ने उनकी पीड़ा को नहीं जाना और दूसरे पक्ष के लोगों का साथ दिया। ऐसी स्थिति में पार्टी के साथ काम करने का क्या औचित्य रह जाता है?

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.