385 लोगों ने कराई सेहत की जांच, ओआरजी अस्पताल के डॉक्टरों ने दी सेवाएं

फरीदाबाद में पीएम मोदी के जन्मदिन पर हेल्थ कैंप : 385 लोगों ने कराई सेहत की जांच, ओआरजी अस्पताल के डॉक्टरों ने दी सेवाएं

385 लोगों ने कराई सेहत की जांच, ओआरजी अस्पताल के डॉक्टरों ने दी सेवाएं

Tricity Today | डिप्टी मेयर देवेंद्र चौधरी फीता काट कर उद्घाटन करते हुए।

Faridabad News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा मेवला मंडल की ओर से रेजिडेंस वेलफेयर सोसायटी दयालबाग कार्यालय पर हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इसमें ओआरजी अस्पताल का खास सहयोग किया। कैंप का उद्घाटन निवर्तमान सीनियर डिप्टी मेयर देवेंद्र चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक सीमा त्रिखा, हरियाणा प्रदेश भाजपा के पूर्व महामंत्री संदीप जोशी और जिला महामंत्री आर एन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर सोसायटी अध्यक्ष जेपी मिश्रा, प्रधान डीएस राना, भाजपा जिला सचिव हरिंद्र भड़ाना, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल शर्मा, भाजपा मेवला मंडल के तमाम पदाधिकारियों सहित सोसायटी के एनएस मीना, देवेंद्र हिंदुस्तानी, बलविंदर सिंह, वीपी राना, रामेश्वर व्यास तथा एलबी सिंह आदि उपस्थित रहे।

इन बीमारियों की हुई जांच
भाजपा के जिला सचिव हरिंद्र भड़ाना ने बताया कि हेल्थ चेकअप कैंप में जनरल फिजिशियन की देखरेख में कार्डियोलॉजी, आर्थोपेडिशियन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर तथा ईसीजी आदि की जांच की गई। शिविर में 385 लोगों ने अपने सेहत की जांच कराई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.