15 फीट लंबा अजगर पकड़ा, देखिए हैरान करने वाला वीडियो

Ghaziabad News : 15 फीट लंबा अजगर पकड़ा, देखिए हैरान करने वाला वीडियो

15 फीट लंबा अजगर पकड़ा, देखिए हैरान करने वाला वीडियो

Tricity Today | गाजियाबाद में 15 फीट लंबा अजगर

Ghaziabad News : गाजियाबाद के मोदीनगर त्रिपुरा मार्ग पर स्थित निर्माणाधीन कॉलोनी में करीब 15 फीट लंबा अजगर मिलने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा। क्या है पूरा मामला
बता दें कि सुबह करीब 8:00 बजे निर्माणाधीन कॉलोनी के पास से गुजर रहे लोगों ने विशालकाय अजगर को देखा। लोगों के अनुसार अजगर बंदर का पीछा करते हुए एक पेड़ पर चढ़ गया। इस मामले की जानकारी थाना मोदीनगर को दी गई। उसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन दरोगा संजीव कुमार और वनकर्मी रोहित शर्मा ने अजगर को पकड़ने का प्रयास किया। करीब दो घंटे के प्रयास के बाद वनकर्मियों ने पेड़ पर सीढ़ी लगाकर अजगर को नीचे उतारा ग्रामीणों के अनुसार अजगर कई दिनों से रजवाहे के आसपास ही घूम रहा था। वन दरोगा संजीव कुमार ने बताया कि अजगर लगभग 15 फीट लंबा था। उसका वजन लगभग 40 किलो था। अजगर को चुड़ियाले के जंगल में छोड़ दिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.