15 साल की नाबालिग फांसी पर झूली, एक लड़के से करती थी प्रेम

Ghaziabad News : 15 साल की नाबालिग फांसी पर झूली, एक लड़के से करती थी प्रेम

15 साल की नाबालिग फांसी पर झूली, एक लड़के से करती थी प्रेम

Google Image | Symbolic Image

Ghaziabad News : इंदिरापुरम में 15 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है घटना के करीबन 12 घंटे बाद परिवार वालों ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी है इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिवार वालों ने पड़ोस में रहने वाले एक किशोर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। वहीं पुलिस ने किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

क्या है मामला  
इस मामले की जानकारी देते हुए एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को रविवार सुबह 10:00 बजे  मामले की जानकारी मिली कि एक 15 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब परिवार वालों से पूछताछ की गई तो मामले का खुलासा हुआ कि शनिवार रात 9:00 बजे ही किशोरी का शव पंखे से लटका मिला था। परिवार वालो ने इसकी जानकारी 12 घंटे बाद पुलिस को दी। इसके साथ ही पुलिस को किशोरी के तकिए के नीचे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट के अनुसार वह अपने प्रेमी से झगड़े की बात से परेशान होकर उसे मनाने की बात कर रही है। बताया जा रहा है कि किशोरी का प्रेमी उसी मकान में किराए पर रहता है। वह पास के एक गराज में गाड़ियां साफ करने का काम करता है। उन दोनों का प्रेम करीब 4 वर्ष से चल रहा है। दो बार किशोरी अपने प्रेमी के साथ घर से गायब हो गयी थी। अब परिजनों को उसी किशोर पर शक है कि उसी ने उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया है। 

पुलिस करेगी मामले की जांच 
एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि अभी आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है जो पुलिस मौके पर पहुंची तो उससे पहले ही परिजनों ने बच्चे के शव को नीचे उतार लिया था। वहीं मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न पहलुओं पर भी जांच की जाएगी और किशोरी के आत्महत्या  का सही कारण भी स्पष्ट किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.