20 वर्षीय गर्भवती महिला की बेहरमी से हत्या, पति गोल-गप्पे लेकर लौटा तो बाथरूम में मिली लाश

गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात : 20 वर्षीय गर्भवती महिला की बेहरमी से हत्या, पति गोल-गप्पे लेकर लौटा तो बाथरूम में मिली लाश

20 वर्षीय गर्भवती महिला की बेहरमी से हत्या, पति गोल-गप्पे लेकर लौटा तो बाथरूम में मिली लाश

Tricity Today | बाथरूम में मिली लाश

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गाजियाबाद के साहिबाबाद में स्थित एक फ्लैट में 20 वर्षीय महिला की गला घोट कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देते समय आरोपियों ने महिला की सास को बालकनी में बंद कर दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से कुछ सामान लेकर भी फरार हुए हैं। इस सनसनीखेज वारदात के बाद गाजियाबाद पुलिस में हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाशों ने जिस महिला की हत्या की, वह महिला गर्भवती थी। शाम को महिला का पति नौकरी से वापस अपने घर लौट तो वारदात का पता चला। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

सिर्फ 3 लोग रहते थे घर में
गाजियाबाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साहिबाबाद में स्थित डीएलएफ ब्लॉक में संतोष कुमार अपनी पत्नी संतोषी देवी और मां पद्मावती के साथ रहता था। संतोष कुमार नौकरी करता है। संतोष की पत्नी संतोषी देवी हाउसवाइफ थी और संतोष कुमार की मां पद्मावती भी उनके साथ रहती हैं। गुरुवार को संतोष कुमार नौकरी पर गया था। उसी दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया।

वारदात के समय सास को कर दिया था बालकनी में बंद
बुजुर्ग महिला पद्मावती ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की देर शाम को कुछ लोग उनके घर में पानी लेने के बहाने से घुसे। घर में घुसते ही बदमाशों ने उनको धक्का दे दिया और घर की बालकनी में बंद कर दिया। उसके बाद उनको अपनी बहू के चीखने की आवाज सुनाई देने लगी। 

रात 10:00 घर आया संतोष तो बाथरूम में मिली लाश
रात के करीब 10:00 बजे संतोष कुमार अपने घर वापस लौटा तो उसने देखा कि उसके फ्लैट का दरवाजा खुला हुआ है। फ्लैट में पंखे ऑन थे और लाइट ऑफ थी। उन्होंने अपनी मां की आवाज सुनी तो बालकनी का गेट खोला। उसके बाद अपनी पत्नी को ढूंढते हुए बाथरूम में चला गया। बाथरूम में देखा कि उसकी पत्नी संतोषी देवी की लाश पड़ी हुई है। जिसके बाद संतोष कुमार अपने होश खो बैठा। उसने तत्काल घटना की जानकारी गाजियाबाद पुलिस को दी। सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस को अभी तक यह जानकारी हाथ लगी
शुरुआती जांच में पता चला है कि संतोष कुमार जिस फ्लैट में रहता था। उससे ऊपर वाले फ्लैट में विपिन कुमार रहता था। विपिन कुमार अपने फ्लैट में कुछ निर्माण कार्य करवा रहा था। पुलिस को पता चला है कि विपिन कुमार के घर में काम करने वाले मजदूर अधिकतर संतोष कुमार के घर में पानी लेने आते थे। गुरुवार की शाम को भी कुछ मजदूर पानी लेने के लिए संतोष कुमार के घर में आए थे। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि जो लोग संतोष कुमार के घर में घुसे थे। वह लोग विपिन कुमार के घर में काम कर रहे थे या नहीं।

गर्भवती पत्नी के लिए गोल-गप्पे लेकर आया था संतोष
संतोष कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी संतोषी देवी गर्भवती थी। वह अपनी पत्नी के लिए गोल-गप्पे लेकर आया था। जब वह अपने फ्लैट में घुसा तो उसको लगा कि इनवर्टर खराब हो गया है। जिसकी वजह से केवल पंखे की चले हुए हैं, लेकिन घर में घुसते ही बालकनी से मां के चिल्लाने की आवाज आने लगी। बाद में बाथरूम में जाकर पता देखा कि उसकी पत्नी की लाश पड़ी हुई है। 

एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन
घटना के बाद गाजियाबाद के एसएसपी अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला की हत्या टीवी के तार से गला दबाकर की गई। पुलिस ने मौके पर देखा कि अलमारी और बेडरूम में सामान भी फैला हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 3 टीमें गठित की हैं। पुलिस इस मामले में हर एक एंगल से जांच पड़ताल कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.