महज 900 मीटर की दूरी पर वारदात को दिया अंजाम, मेडिकल जांच में खाकी के उड़े होश

गाजियाबाद में थाने के पास भगवान की हत्या : महज 900 मीटर की दूरी पर वारदात को दिया अंजाम, मेडिकल जांच में खाकी के उड़े होश

महज 900 मीटर की दूरी पर वारदात को दिया अंजाम, मेडिकल जांच में खाकी के उड़े होश

Tricity Today | मृतक कारोबारी की फाइल फोटो

Ghaziabad News : गाजियाबाद में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां ट्रोनिका सिटी थाने से करीब 900 मीटर की दूरी पर एक 38 वर्षीय भगवान नामक कारोबारी की कमर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक कारोबारी फरीदाबाद का रहने वाला था। हैरान करने वाली यह है कि पुलिस को पहले लगा की यह एक्सीडेंट का केस है। लेकिन जब मेडिकल जांच की गई तो उनके होश उड़ गए। पता चला कि कारोबारी की हत्या की गई है। जांच में चला है कि कारोबारी अपने पैसे लेने के लिए लोनी बुलाया गया था। परिजनों ने अज्ञात बदमाशों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

यह है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक भगवान अपनी पत्नी संध्या और चार बच्चों के साथ फरीदाबाद में रहता था। वह फरीदाबाद में इलेक्ट्रिशियन (डेकोरेशन) का काम करता था। उसके भाई मंगल सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह उसका भाई घर से उधार का पैसा लेने गया था। दिल्ली के प्रगति मैदान में भगवान ने एक कार्यक्रम किया था। उस कार्यक्रम का बकाया था। शनिवार सुबह भगवान को पैसा लेने के लिए लोनी बुलाया गया। वह बाइक से लोनी आया था। जिस व्यक्ति से पैसा लेना था। अपने कार्यालय में बैठे थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे लोनी पुलिस ने मंगल सिंह को फोन कर भगवान के एक्सीडेंट की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद परिजन लोनी नंबर 2 स्थित अस्पताल पहुंचे। यहां आने के बाद पता चला कि भगवान की कमर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 

कुछ दिन पहले हुआ था झगड़ा
भगवान की मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया। संध्या ने थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मंगल सिंह ने बताया कि हत्या से कुछ दिन पहले भगवान का पैसे को लेकर किसी से झगड़ा हुआ था। उन्हें शक है कि पैसे के विवाद में उनके भाई की हत्या की गयी है। 

पुलिस का बयान 
एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना में कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.