तलाक के पांच साल बाद पिघली रिश्तों की बर्फ, पूर्व पति की बीमारी से फिर हुए एक दूजे के

गाजियाबाद का एक रोचक किस्सा : तलाक के पांच साल बाद पिघली रिश्तों की बर्फ, पूर्व पति की बीमारी से फिर हुए एक दूजे के

तलाक के पांच साल बाद पिघली रिश्तों की बर्फ, पूर्व पति की बीमारी से फिर हुए एक दूजे के

Tricity Today | तलाक के 5 साल बाद फिर से एक साथ रहने का फैसला किया और दोबारा से शादी के बंधन में बंध गए।

Ghaziabad News : छोटी-छोटी बातों पर तलाक जैसा निर्णय लेने वाले दंपतियों के लिए यह घटना नजीर बनकर सामने आई है। गाजियाबाद में एक दंपति ने तलाक के 5 साल बाद फिर से एक साथ रहने का फैसला किया और दोबारा से शादी के बंधन में बंध गए। प्यार किसी भी रिश्ते का आधार होता है और पांच साल अलग रहने के बाद दोनों ने दोबारा से साथ रहने का फैसला किया।

क्या है पूरा मामला
गाजियाबाद के रहने वाले विनय जायसवाल और पूजा चौधरी की कहानी कुछ ऐसी है, जिसे सुनकर कोई भी आश्चर्य में पड़ जाएगा। दोनों ने साल, 2012 में शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही यह बंधन कमजोर होने लगा। आपसी मतभेद के चलते दोनों ने अलग रहने का फैसला किया। इसकी शुरुआत विनय जायसवाल की तरफ से हुई थी। विनय जायसवाल ने गाजियाबाद फैमिली कोर्ट में केस दायर कर तलाक की मांग की। यह केस पूरे 5 साल चला और 2018 में सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद दोनों का मुकम्मल तलाक हो गया। इसके बाद दोनों की राहें अलग-अलग हो गईं। पूजा चौधरी पटना में रहने लगी, जबकि विनय जायसवाल गाजियाबाद में रह रहे थे। 

फिर से मिले
कहानी में एक ऐसा मोड़ आया, जिसने दोनों को मिला दिया। 21 अगस्त 2023 को विनय जायसवाल को हार्ट अटैक आ गया। उसके बाद उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। जब यह खबर पूजा चौधरी को मिली तो उससे रहा नहीं गया और वह पटना से सीधे गाजियाबाद विनय जायसवाल से मिलने के लिए पहुंची। दोनों मिले और फिर कभी अलग नहीं होने का फैसला कर लिया। विनय और पूजा 23 नवंबर को एक बार फिर से शादी शादी के बंधन में बंध गए। 

कोर्ट का फैसला 
विनय जायसवाल बताते हैं कि उनकी शादी साल, 2012 में हुई थी। कुछ मतभेद के कारण उन्होंने ही तलाक का फैसला लिया था। तलाक का केस गाजियाबाद की फैमिली कोर्ट से शुरू हुआ और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। यह केस पूरे पांच साल चला और बाद में तलाक का फैसला हुआ। सुप्रीम कोर्ट ने अपने अपने फैसले में कहा था कि 'आखिर पति ही क्यों हर तरह की मुश्किलें झेले।' विनय ने बताया कि भले ही हम अलग हो रहे थे, लेकिन मन में इतनी कड़वाहट नहीं थी। तलाक के दिन भी दोनों ने एक साथ डिनर किया था। दोनों के रास्ते अलग-अलग हो गए। इसके बाद दोनों के बीच कभी बात नहीं हुई। लेकिन, जैसे ही पूजा को विनय के बीमार होने की खबर मिली, पूजा अपने आप को नहीं रोक पाई और दोनों के प्यार ने फिर से दोनों को रिश्तो के बंधन में बंध दिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.