कूलर नहीं लाने पर पति से हुआ था विवाद, फिर चुनरी…

गाजियाबाद में गर्मी से बेहाल मोनिका ने किया सुसाइड : कूलर नहीं लाने पर पति से हुआ था विवाद, फिर चुनरी…

कूलर नहीं लाने पर पति से हुआ था विवाद, फिर चुनरी…

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Ghaziabad News : गाजियाबाद में भीषण गर्मी से बेहाल एक मोनिका ने चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि गर्मो परेशान मोनिका का अपने पति से कूलर लाने के लिए विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। घटना रविवार सुबह की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

डेढ़ साल पहले जयभूषण से हुई थी शादी 
एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा ने बताया कि मोनिका मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी। डेढ़ साल पहले ही उसकी जयभूषण से शादी हुई थी। उनका छह महीने का एक बच्चा भी है। शुरुआती जांच में सामने आया कि मोनिका पति और बच्चे के साथ सुदामापुरी में रहते हैं। साथ में मोनिका के दो छोटे भाई भी रहता है। जयभूषण मजदूरी करता है। उनका कमरा तीसरी मंजिल पर है। मोनिका कमरे में काफी गर्मी होने की बात कहकर जयभूषण से कई दिनों से कूलर लाने की कह रही थी। जयभूषण ने कुछ दिनों में कूलर की व्यवस्था करने के लिए कहा था। इसी बात पर रविवार सुबह दोनों के बीच झगड़ा हुआ और वह बाहर चला गया। उसके जाने के बाद मोनिका ने अपने दोनों भाइयों को भी बाहर भेज दिया। इसके बाद आत्महत्या कर ली। 

पुलिस का बयान 
एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.