मां को ढूंढने निकला ढाई साल का मासूम तालाब में डूबा, वापस लौटी लाश

गाजियाबाद से दर्दनाक खबर : मां को ढूंढने निकला ढाई साल का मासूम तालाब में डूबा, वापस लौटी लाश

मां को ढूंढने निकला ढाई साल का मासूम तालाब में डूबा, वापस लौटी लाश

Tricity Today | तालाब में गिरने से एक बच्चे की मौत

Ghaziabad News : गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के गांव मकनपुर में तालाब में गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। अपनी मां को ढूंढता हुआ बच्चा तालाब के पास पहुंच और पैर फिसलने से उसमें गिर गया। इस घटना की शिकायत पुलिस को दी गई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि यहां अवैध झुग्गियां बनाकर किराया तो वसूल किया जाता है लेकिन सुविधाएं नहीं दी जाती है।

यह है पूरा मामला
आज सुबह मकनपुर गांव के पास बनी झुग्गियों में अंशु की मां उसे ढूंढ रही थी। तभी उसे ध्यान आया कि कहीं उसका ढाई वर्षीय बेटा अंशु घर के पास बने तालाब के पास तो नहीं चला गया है। उसने वहां जाकर देखा तो उसका बेटा तालाब में डूबा हुआ था। वह अपने बेटे को देखकर वहीं बेहोश होकर गिर गई। आस पास के लोगों ने बच्चे को तालाब से बाहर निकाला। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बच्चे की दादी ने बताया कि उसके चार पोते-पोती हैं। जिसमें से अंशु सबसे छोटा था। आज सुबह जब उसकी मां घर के पास बने शौचालय में गई हुई थी। अंशु भी अपनी मां की तलाश करता हुआ उधर चला गया। वहां पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया और तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई।

किराया लेने के बाद भी सुविधा नहीं
मृतक बच्चे की दादी ने आरोप लगाया है कि मकान मालिक अस्थाई झुग्गियों का किराया तो लेता है लेकिन कोई सुविधा नहीं देता है। जिसके चलते उसका पोता आज दुर्घटना का शिकार हो गया। बच्चों के पिता बेंगलुरु में एक कैंटीन पर काम करते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.