पिता पर हुए हमले का फिल्मी स्टाइल में लिया बदला, आज पूरी हुई 7 साल पुरानी कसम, मामा की हत्या...

गाजियाबाद से रोंगटे खड़े करने वाली खबर : पिता पर हुए हमले का फिल्मी स्टाइल में लिया बदला, आज पूरी हुई 7 साल पुरानी कसम, मामा की हत्या...

पिता पर हुए हमले का फिल्मी स्टाइल में लिया बदला, आज पूरी हुई 7 साल पुरानी कसम, मामा की हत्या...

Tricity Today | आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad News : सात वर्ष पहले जीजा साले के बीच पैदा हुआ विवाद बच्चे के दिमाग में घर कर गया। उस समय वह मात्र 13 वर्ष का था। अपने पिता पर गोली से हुए हमले का बदला लेने के लिए वह एक-एक दिन गिन रहा था। जब वह 20 वर्ष का हुआ तो उसने अपने मामा को सबक सिखाने की ठान ली और उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने मामा पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। 

यह है पूरा मामला
वर्ष 2016 में विजयपाल यादव पर उसके साले अशोक यादव ने तमंचे से फायरिंग की थी। इस फायरिंग में वह बाल-बाल बच गए थे। उस समय विजयपाल यादव का बेटा अभिषेक मात्र 12 वर्ष का था। अभिषेक इस घटना से इतना आहत हुआ कि उसने उस समय पिता पर हुए हमले का बदला लेने की कसम खाई थी। हमले के सात वर्ष बीत जाने के बाद अभिषेक ने अपने मामा अशोक यादव को सबक सिखाने की ठानी। इसके लिए अभिषेक ने अपने दोस्त रॉबिन तेवतिया के साथ प्लानिंग की और एक मोटरसाइकिल और पिस्तौल का इंतजाम किया।

पुलिस भी कहानी सुनकर चौंक गई
अशोक यादव रेत और बदरपुर का कारोबार करते हैं। उनकी गोविंदपुरम स्थित प्रजापति मार्केट में रेत और बदरपुर की दुकान है। बीते 23 मार्च को अभिषेक और रॉबिन तेवतिया एलजी शोरूम के पास से मोटरसाइकिल पर बैठकर निकले। अशोक कुमार और उसके भतीजे पुनीत पर पिस्तौल से ताबड़तोड़ पांच राउंड गोली चला दी। जिसमें अशोक कुमार घायल हो गए। 

इस पूरे मामले की शिकायत अशोक यादव के भतीजे पुनीत द्वारा मसूरी थाने में दी गई। जिसके बाद सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभिषेक और उसके दोस्त रॉबिन को मसूरी थाना पुलिस ने ईदगाह कट गोविंदपुरम के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और मोटरसाइकिल समेत घटना के दौरान पहने गए कपड़े बरामद किए गए है। 

पुलिस का बयान 
मुरादनगर एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अभिषेक यादव मसूरी थाना क्षेत्र के इंद्रगढ़ी में रहता है। जबकि रॉबिन तेवतिया बिसरख थाना क्षेत्र के स्टेलर जीवन सोसायटी में रहता है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, पिस्टल के अलावा पहने हुए कपड़े भी बरामद किए गए हैं। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.