भाजपा प्रत्याशी ने डेढ़ लाख वोटों की बनाई बढ़त, डॉली का पीछा जारी

गाजियाबाद में फिर खिलेगा कमल : भाजपा प्रत्याशी ने डेढ़ लाख वोटों की बनाई बढ़त, डॉली का पीछा जारी

भाजपा प्रत्याशी ने डेढ़ लाख वोटों की बनाई बढ़त, डॉली का पीछा जारी

Google Image | अतुल गर्ग

Ghaziabad News : गाजियाबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच शुरूआत में कड़ा मुकाबला होता दिख रहा था। लेकिन अब यह दायरा बढ़ता जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग ने अब डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से बढ़त बना ली है। इससे पहले गाजियाबाद में 2009, 2014 और 2019 में कमल खिल चुका है।  
  दो से तीन राउंड के बाद जीत तय 
भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के पीछे कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा है। दोपहर 2 बजे आई रिपोर्ट के मुताबिक गाजियाबाद लोकसभा सीट पर मतगणना में भाजपा के अतुल गर्ग 151943 मतों से आगे हो गए हैं। अतुल गर्ग अभी तक 432533, कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा 280590 और बसपा प्रत्याशी को 51697 वोट मिले हैं। अब लगता है कि दो से तीन राउंड बाद भाजपा प्रत्याशी की जीत तय हो जाएगी। जिसके बाद एक बार फिर गाजियाबद में कमल खिल जाएगा। 

4 बजे तक गाजियाबाद को मिल जाएगा नया सांसद 
माना जा रहा है कि दोपहर 2 बजे तक नए सांसद की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा से अतुल गर्ग, कांग्रेस से डॉली शर्मा और बसपा से नंदकिशोर पुंडीर के बीच है। अतुल गर्ग सुबह से ही अपनी बड़ी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। बताय जा रहा है कि शाम 4 बजे तक अतुल गर्ग की जीत तय हो जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.