आनंद विहार से नोएडा 62 रुट पर चले ऑटो, जय श्री राम बोलने पर मिली फ्री राइड

Ghaziabad News : आनंद विहार से नोएडा 62 रुट पर चले ऑटो, जय श्री राम बोलने पर मिली फ्री राइड

आनंद विहार से नोएडा 62 रुट पर चले ऑटो, जय श्री राम बोलने पर मिली फ्री राइड

Tricity Today | आनंद विहार से नोएडा 62 रुट पर चले ऑटो

Ghaziabad News : अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आज ऑटो चालकों ने यात्रियों को फ्री राइड उपलब्ध कराई। आनंद विहार से नोएडा सेक्टर 62 तक चलने वाले ऑटो चालकों ने यात्रियों के लिए यह सेवा दी। इस रुट पर ऑटो चलाने वाले ड्राइवरों ने मिलकर भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर फ्री राइड देने का निर्णय लिया है। इस दौरान यात्रियों से किसी प्रकार का चार्ज नहीं लिया गया। बल्कि जो श्री राम बोलकर ऑटो में बैठा उसे फ्री राइड दी गई।

यह है पूरा मामला
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लोगों में खुशी का माहौल है। सोमवार को आनंद विहार से नोएडा सेक्टर 62 तक 16 ऑटो चालकों ने आने जाने वाले लोगों के लिए फ्री सेवा देने का निर्णय लिया। सोमवार को ऑटो चालकों ने लोगों को फ्री राइड मुहैया कराई। ऑटो वालों ने आनंद विहार से नोएडा सेक्टर 62 रुट पर फ्री राइड दी है। ऑटो चालक मनोज कश्यप ने बताया कि उनके द्वारा आज फ्री राइड दी गई। जो यात्री जय श्री राम बोलकर ऑटो में बैठ गया उससे राइड का पैसा नहीं लिया गया। यह सुविधा केवल सोमवार 22 जनवरी के लिए है। एक अन्य ऑटो चालक मोनू ने बताया हम आज सुबह से ही फ्री ऑटो चला रहे हैं। हमें खुशी है कि 500 वर्षों के बाद भगवान श्री राम आज अयोध्या में विराजमान हुए हैं। सभी 16 ऑटो चालक अपने खर्चे पर सवारियों को निशुल्क उनके गंतव्य तक पहुंचा रहे हैं। 

यात्रियों ने उठाया फ्री राइड का फायदा
फ्री राइड देने वाले सभी ऑटो चालकों ने अपने ऑटो पर इसके लिए स्टीकर लगाया हुआ था। जिसपर जय श्री राम लिखा भगवा झंडा लगा हुआ था। साथ ही एक स्टीकर भी लगा था। जिस पर लिखा था कि श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आज फ्री सेवा दी जा रही है। जय श्री राम बोलकर ऑटो में बैठने पर राइड की सुविधा फ्री रहेगी। ऑटो में निशुल्क सेवा प्राप्त करने वाले विवेक ने बताया कि ऑटो वाले भैया ने उन्हें आज फ्री राइड दी है। वे नोएडा सेक्टर 62 अपने घर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे रोजाना इसी रुट पर यात्रा करते हैं लेकिन फ्री राइड की सुविधा पहली बार मिल रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.