70 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त, बहुत गुस्से में दिखे नगर आयुक्त

गाजियाबाद में भूमाफिया पर बड़ी कार्रवाई : 70 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त, बहुत गुस्से में दिखे नगर आयुक्त

70 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त, बहुत गुस्से में दिखे नगर आयुक्त

Tricity Today | नगर आयुक्त

Ghaziabad News : नगर निगम की हजारों एकड़ भूमि पर भूमाफिया का कब्जा है। निगम की भूमि से माफियाओं के कब्जे को हटाने के लिए महापौर और नगर आयुक्त ने अभियान चलाया हुआ है। इस कब्जे के लिए जिम्मेदार संपत्ति विभाग के अधिकारी गहरी निद्रा में रहते हैं। नगर आयुक्त द्वारा मौके पर बुलाकर संपत्ति विभाग के अधिकारियों को भी कठोर शब्दों में निर्देशित किया गया है।    

क्या है पूरा मामला
गाजियाबाद नगर निगम अधिकारी निगम की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। रविवार को सिद्धार्थ विहार स्थित विजयनगर में 14 हजार वर्गमीटर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक संबंधित अधिकारियों के साथ उपस्थित रहे। नगर आयुक्त द्वारा भूमाफिया के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश संपत्ति अधिकारी को दिए गए हैं। नगर आयुक्त के नेतृत्व में लगातार सरकारी निगम की भूमि को कब्जा मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्य में संबंधित संपत्ति विभाग की टीम को निगम की भूमि पर नजर बनाए रखने के लिए कड़े शब्दों में निर्देश दिए गए हैं। 

नगर आयुक्त ने लगाई फटकार
नगर आयुक्त द्वारा संपत्ति अधीक्षक भोलानाथ गौतम को शिकायत का इंतजार नहीं करने तथा वृहद स्तर पर अभियान चलाने के लिए कहा गया है। वरिष्ठ संपत्ति प्रभारी अरुण कुमार यादव ने बताया कि सिद्धार्थ विहार मीठापुर गांव में खसरा नंबर 33/5 लगभग 14 हजार वर्गमीटर भूमि, जिस पर कब्जा करने का प्रयास हो रहा था। उसको तत्काल निगम द्वारा कब्जे में लिया गया है। इसकी कीमत लगभग 70 करोड़ बताई जा रही है। नगर आयुक्त ने उक्त भूमि पर निर्माण विभाग को इस भूमि पर तेजी के साथ बाउंड्री वाल बनवाने के निर्देश दिए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.