41 राउंड की मतगणना के बाद होगा सांसद का फैसला

गाजियाबाद में भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग आगे : 41 राउंड की मतगणना के बाद होगा सांसद का फैसला

41 राउंड की मतगणना के बाद होगा सांसद का फैसला

Google Image | अतुल गर्ग

Ghaziabad News : गाजियाबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच कड़ा मुकाबला होता दिख रहा है। भाजपा प्रत्याशी करीब 25 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। उनके पीछे कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा हैं। गाजियाबाद के अनाज मंडी गोविंदपुरम में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सबसे पहले बैलेट वोटों की गिनती हुई थी। इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती हो रही है।  

12 बजे तक गाजियाबाद को मिल जाएगा नया सांसद 
माना जा रहा है कि दोपहर 12 बजे तक नए सांसद की तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा से अतुल गर्ग, कांग्रेस से डॉली शर्मा और बसपा से नंदकिशोर पुंडीर के बीच है। अतुल गर्ग सुबह से ही अपनी बड़ी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग 24131 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 46286 वोट मिले, कांग्रेस की डॉली शर्मा को 22155 वोट और बसपा के नंदकिशोर को 7815 वोट मिले। 

5 हजार जवान संभाल रहे सुरक्षा व्यवस्था 
सुरक्षा व्यवस्था के लिए विभिन्न प्वाइंटों पर करीब 5 हजार पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए हैं। गाजियाबाद में दूसरे राउंड की मतगणना पूरी हो गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.