9 में से 7 निकायों पर भाजपा की करारी हार, विधायकों के उम्मीदवार लोगों को नहीं आए पसंद

गाजियाबाद नगर निकाय चुनाव : 9 में से 7 निकायों पर भाजपा की करारी हार, विधायकों के उम्मीदवार लोगों को नहीं आए पसंद

 9 में से 7 निकायों पर भाजपा की करारी हार, विधायकों के उम्मीदवार लोगों को नहीं आए पसंद

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Ghaziabad News : यूपी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को गाजियाबाद में भी करारी हार का सामना करना पड़ा है। गाजियाबाद की कुल 9 निकायों में से भाजपा को 2 सीटों पर कब्जा प्राप्त हुआ है। बाकी 7 सीटों पर राष्ट्रीय लोकदल, बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवारों ने प्रचंड जीत हासिल की है। गाजियाबाद नगर निगम की मेयर सुनीता दयाल को टोटल 3,50,905 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी की पूनम यादव को 57,608 वोट मिले हैं। इस तरीके से सुनीता दयाल ने 2,93,297 वोटों से प्रचंड बहुमत हासिल की है।

मायावती के खाते में 2 निकाय
गाजियाबाद नगर निगम और मोदीनगर नगर पालिका दोनों निकाय भारतीय जनता पार्टी के खाते में है। खोड़ा मकनपुर से निर्दलीय उम्मीदवार मोहिनी शर्मा ने जीत हासिल की है। डासना नगर पंचायत और मुरादनगर में मायावती की बहुजन समाज पार्टी का कब्जा है। एक सीट पर समाजवादी पार्टी और एक सीट पर आजाद समाज पार्टी ने उम्मीदवारों ने चेयरमैन का चुनाव जीता है।

गाजियाबाद नगर निगम : सुनीता दयाल (भाजपा)
लोनी नगर पालिका : रंजीता धामा (राष्ट्रीय लोकदल)
मुरादनगर नगर पालिका परिषद : छम्मी (बसपा)
मोदीनगर नगर पालिका : विनोद वैशाली (भाजपा)
खोड़ा मकनपुर नगर पालिका : मोहिनी शर्मा (निर्दलीय)
फरीदनगर नगर पंचायत : रेशमा (आजाद समाज पार्टी)
पतला नगर पंचायत : रीता (राष्ट्रीय लोकदल)
निवाड़ी नगर पंचायत : अनिल (समाजवादी पार्टी)
डासना नगर पंचायत : बागे जहां (बसपा)

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.