भाजपा ने मेयर केंडीडेट घोषित किए, गाजियाबाद से सुनीता दयाल और मेरठ से हरीकान्त अहलूवालिया को टिकट

यूपी नगर निकाय चुनाव : भाजपा ने मेयर केंडीडेट घोषित किए, गाजियाबाद से सुनीता दयाल और मेरठ से हरीकान्त अहलूवालिया को टिकट

भाजपा ने मेयर केंडीडेट घोषित किए, गाजियाबाद से सुनीता दयाल और मेरठ से हरीकान्त अहलूवालिया को टिकट

Tricity Today | सुनीता दयाल और हरीकान्त अहलूवालिया

Ghaziabad/Meerut : भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में शामिल शहरों के लिए मेयर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। करीब 10 दिन चली रस्साकशी के बाद रविवार की देर रात उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवारों को नामांकन करने के लिए केवल सोमवार का दिन मिलेगा। दरअसल, दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया सोमवार की शाम खत्म हो रही है। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की ओर से जारी की गई सूची में गाजियाबाद नगर निगम से मेयर पद पर सुनीता दयाल को उम्मीदवार घोषित किया गया है। मेरठ नगर निगम के लिए हरिकांत अहलूवालिया प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। इस सूची में सात नगर निगमों अयोध्या, कानपुर, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली और शाहजहांपुर के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

भाजपा ने इन्हें दिए टिकट
उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की ओर से जारी की गई सूची के मुताबिक अयोध्या नगर निगम के लिए मेयर पद का प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी को बनाया गया है। कानपुर से एक बार फिर प्रमिला पांडेय चुनाव मैदान में उतरेंगी। मेरठ से हरिकांत अहलूवालिया को प्रत्याशी बनाया गया है। हरिकांत अहलूवालिया सिख समाज से ताल्लुक रखते हैं। गाजियाबाद मेयर पद पर सुनीता दयाल को प्रत्याशी घोषित किया गया है। गाजियाबाद नगर निगम पर प्रत्याशी घोषित करने के लिए पिछले एक सप्ताह से घमासान चल रहा था। अलीगढ़ से प्रशांत सिंहल को भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दिया है। बरेली से उमेश गौतम और शाहजहांपुर से अर्चना वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। 

कल रहेगी नामांकन की गहमागहमी
भारतीय जनता पार्टी के टिकट बंटवारे को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच घमासान चल रहा था। यही वजह है कि दूसरे चरण के उम्मीदवारों की सूची रविवार की देर रात आई है, जब नामांकन करने के लिए केवल सोमवार का दिन शेष बचा है। कुल मिलाकर सोमवार को सभी जिला मुख्यालयों पर गहमागहमी का माहौल रहेगा। भाजपा के तमाम प्रत्याशी नामांकन करेंगे। इनमें नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के प्रत्याशी शामिल होंगे। नगर निगम में मेयर और तमाम सभासद व निगम पार्षद पदों के प्रत्याशी नामांकन करेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.