ओयो होटल में ब्यूटी पार्लर की आड़ में हो रहा था देह व्यापार, व्हाट्सएप के जरिए होता था लड़कियों को सौदा

गाजियाबाद : ओयो होटल में ब्यूटी पार्लर की आड़ में हो रहा था देह व्यापार, व्हाट्सएप के जरिए होता था लड़कियों को सौदा

ओयो होटल में ब्यूटी पार्लर की आड़ में हो रहा था देह व्यापार, व्हाट्सएप के जरिए होता था लड़कियों को सौदा

Google Image | Symbolic Photo

Ghaziabad : गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में पुलिस ने ओयो होटल में ब्यूटी पार्लर के नाम पर चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए होटल के संचालक शिवम और 4 युवतियों सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। ग्राहकों को व्हाट्सएप पर लड़कियों के फोटो भेजे जाते थे। जिसके बाद ग्राहक से पैसे लेकर उसके पास लड़कियां भेजी जाती थी। पुलिस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। 

लड़कियों के ऑनलाइन बुकिंग के भेजें थे स्क्रीनशॉट 
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में भट्टा नंबर-5 रोड स्थित ओयो चेन मून होटल में ब्यूटी पार्लर के नाम पर देह व्यापार का संचालन किया जाता था। पुलिस को देह व्यापार की सूचना मिली थी। जानकारी देने वाले से सबूत मांगे गए तो उसने पुलिस को युक्तियों की ऑनलाइन बुकिंग के स्क्रीनशॉट भेज दिये। पुलिस ने शनिवार शाम को होटल में छापा मारा। पुलिस ने मौके से होटल के मालिक और चार युवतियों सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस का बयान 
नंदग्राम थाना प्रभारी मुनेंद्र कुमार ने बताया कि युवतियों ने पूछताछ में बताया कि वह होटल में देह व्यापार के लिए आती थी। जिसके बदले उन्हें मोटी रकम दी जाती थी। युवतियों को एक ऐप के जरिए बुलाया जाता था, जिसके लिए ऑनलाइन बुकिंग की जाती थी। देह व्यापार के इस गेम को एक महिला संभालती है। जो अभी मौके से फरार चल रही है। पुलिस रैकेट के अन्य लोगों की तलाश कर रही है। 

लड़कियों की ऑनलाइन होती थी बुकिंग 
आरोपियों ने ऑनलाइन वेबसाइट बनाकर लोगों से संपर्क करते थे। जिसके बाद व्हाट्सएप पर फोटो दिखाकर लड़कियां पसंद कराई जाती थी। लड़कियों को पसंद करने के बाद ग्राहक उनकी ऑनलाइन बुकिंग करते थे। ग्राहक होटल में कमरा बुक करते थे, पसंद आई हुई लड़कियों को ग्राहक के रूम में भेजा जाता था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.