गाजियाबाद में बनेगा क्लीन स्ट्रीट फूड हब, जानिए क्या रहेगा खास

खाने के शौकीन लोगों के लिए खुशखबरी : गाजियाबाद में बनेगा क्लीन स्ट्रीट फूड हब, जानिए क्या रहेगा खास

गाजियाबाद में बनेगा क्लीन स्ट्रीट फूड हब, जानिए क्या रहेगा खास

Google Image | Symbolic Image

Ghaziabad News : भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के कार्यक्रम इनिशिएटिव के अंतर्गत शहर में क्लीन स्ट्रीट फूड हब बनाने की तैयारी चल रही है। जिसके क्रम में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा शहर का भ्रमण किया जा रहा है।

शहर में क्लीन स्ट्रीट फूड हब
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर शहर में क्लीन स्ट्रीट फूड हब बनाया जाएगा। इसमें 20 दुकान खाद्य सामग्री से संबंधित होगी। मानक के अनुरूप हब पर पेयजल की व्यवस्था, लाइट की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, साफ-सफाई की व्यवस्था कराई जाएगी। इस प्रकार का स्थान शहर के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। इसके लिए तैयारी चल रही है। गाजियाबाद के अंदर सेक्टर-23 संजय नगर, आरडीसी राजनगर, कविनगर के क्षेत्र का भ्रमण किया गया। नगर आयुक्त लगातार सरकारी योजनाओं को धरातल पर फलीभूत करने के प्रयास में लगे हुए हैं। शहर की सुंदरता वह स्वच्छता को बनाए रखने के लिए हर प्रयास कर रहे है। क्लीन स्ट्रीट फूड हब योजना को सफल बनाने के लिए नगर आयुक्त प्लानिंग कर रहे हैं जिसके क्रम में आरडीसी राजनगर स्थित गौर मॉल के बराबर वाली सड़क पर निरीक्षण कर निर्णय लिया जाएगा।

सफाई व्यवस्था को लेकर मांगा स्पष्टीकरण
नगर आयुक्त का चार्ज लेते ही विक्रमादित्य सिंह मलिक शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार निरीक्षण करने में लगे हैं। इसी क्रम में उन्होंने विजयनगर और सिटी जोन के मुख्य मार्गों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नेहरू नगर स्थित शिव मंदिर, विजयनगर स्थित धोबी घाट, दूधेश्वर नाथ मंदिर, मेरठ तिराहा और एनसीआरटीसी की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर कई जगह सफाई व्यवस्था चल रही थी, प्रतिदिन सफाई की स्थिति नगर आयुक्त संबंधित टीम पर सख्त हुए। उन्होंने विजयनगर धोबी घाट पर सफाई संतोषजनक नही मिलने पर जोनल सेनेटरी ऑफिसर और सेनेटरी इंस्पेक्टर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह मेरठ तिराहे पर सफाई मित्र उपस्थित ने मिलने पर सिटी जोन के सेनेटरी इंस्पेक्टर से भी स्पष्टीकरण मांगा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.