योगी आदित्यनाथ मेरठ से गंगाजल गेस्ट हाउस पहुंचे, कल करेंगे जिले का दौरा

गाजियाबाद में योगी : योगी आदित्यनाथ मेरठ से गंगाजल गेस्ट हाउस पहुंचे, कल करेंगे जिले का दौरा

योगी आदित्यनाथ मेरठ से गंगाजल गेस्ट हाउस पहुंचे, कल करेंगे जिले का दौरा

Tricity Today | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | File Photo

Ghaziabad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) दो दिन के पश्चिम उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। शुक्रवार को मेरठ में विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री मेरठ से देर शाम गाजियाबाद पहुंच गए हैं। वह यहां गंगाजल गेस्ट हाउस में रात्रि प्रवास कर रहे हैं। शनिवार की सुबह उनका गाजियाबाद दौरा शुरू होगा। गाजियाबाद में विकास और औद्योगिक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वह हिंडन एयरपोर्ट जाएंगे। वहां से स्टेट प्लेन के जरिए लखनऊ के लिए उड़ेंगे। शुक्रवार को मेरठ और हापुड़ का दौरा किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की सुबह मेरठ पहुंचे थे। वहां दो कार्यक्रमों में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और मंडलायुक्त सभागार में बैठक कीं। कमिश्नरेट ऑडिटोरियम में योगी आदित्यनाथ ने पहले विकास कार्यों की समीक्षा की। उसके बाद जनप्रतिनिधियों और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओं को नसीहत दी कि आपस में खींचतान नहीं करें। वहां से शाम मुख्यमंत्री गाजियाबाद पहुंचे। गाजियाबाद के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी गंगाजल गेस्ट हाउस में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री गंगाजल गेस्ट हाउस में रात्रि प्रवास कर रहे हैं।

इस बार गौतमबुद्ध नगर नहीं आए योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय पश्चिम उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरे की शुरुआत 25 अगस्त को गौतमबुद्ध नगर से होनी थी। बाद में कार्यक्रम संशोधित कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने 26 अगस्त को मेरठ से दौरे की शुरुआत की। मेरठ के बाद में हापुड़ पहुंचे। अब 27 अगस्त को गाजियाबाद में रहेंगे। इस दौरे में उन्होंने गौतमबुद्ध नगर को अलग रखा है। मिली जानकारी के मुताबिक जल्दी ही वह अलग से गौतमबुद्ध नगर का दौरा करेंगे। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और योगी आदित्यनाथ की दूसरी सरकार बनने के बाद से वह गौतमबुद्ध नगर नहीं आए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.