संवाद और समन्वय स्थापित कर सरकार के कार्य जन- जन तक पहुंचाएं

सीएम योगी बोले : संवाद और समन्वय स्थापित कर सरकार के कार्य जन- जन तक पहुंचाएं

संवाद और समन्वय स्थापित कर सरकार के कार्य जन- जन तक पहुंचाएं

Tricity Today | CM Yogi Adityanath

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कार्यकर्ता संवाद और समन्वय अवश्य स्थापित करें। सभी को अपने-अपने टीम में 10-10 व्यक्तियों को जोड़कर बूथ पर डेरा डाल देना है। बूथ जीता, चुनाव जीता ही जीत का मूल मंत्र है।  उन्होंने सभी मोर्चे और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और संयोजकों के साथ उनके द्वारा उप-चुनाव के लिए की गई तैयारी का जायजा लिया और कहा कि अपने मोर्चे प्रकोष्ठ और वर्ग के सभी लोगों को एक मंच पर लाकर भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी देकर भाजपा के लिए वोट की अपील करें। शहर विधानसभा उप चुनाव की तैयारी हेतु बैठक का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।

सरकार और संगठन के बीच समन्वय मजबूत कर गए योगी
उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपचुनाव की तैयारियों को लेकर यूपी में सरकार और संगठन के बीच समन्वय की जड़ मजबूत करने का स्पष्ट नजारा गाजियाबाद भाजपा महानगर द्वारा आयोजित शहर विधानसभा उपचुनाव की तैयारी बैठक मे देखने को मिला। लोहिया नगर हिंदी भवन में आयोजित इस संगठनात्मक बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा की संगठनात्मक व्यवस्था से जुड़े कार्यकर्ताओं के संग बैठक की। उपचुनाव की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा सहित सभी प्रमुख व्यक्तियों से गहन चर्चा वार्ता की।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद
बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंच पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया, सांसद अतुल गर्ग महापौर सुनीता दयाल, उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल अग्रवाल, पीडब्ल्यूडी मंत्री बृजेश सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप, पूर्व सांसद रमेश चंद्र तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, एमएलसी दिनेश गोयल विधायक अजीत पाल त्यागी नंदकिशोर गुर्जर मंजू सिवाच धर्मेश तोमर, क्षेत्रीय महामंत्री हरि ओम शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान , महामंत्री गोपाल अग्रवाल मौजूद रहे। मंच संचालन संजीव शर्मा ने किया।

मतदान 60 से बढ़ाकर 80 प्रतिशत कराना है
सतेन्द्र शिशौदिया ने अपने संबोधन में कहा सभी कार्यकर्त्ता अपने लिए आबंटित कार्य का पूरा होमवर्क बूथ लेवल पर अवश्य करें। आपको अपने 60 प्रतिशत मतदान को 80 प्रतिशत में बदलना है। क्षेत्रीय महामंत्री हरि ओम शर्मा ने शहर विधानसभा का संगठन वृत का विवरण देते हुए कहा विधानसभा में 506 बूथ 32 वार्ड और 5 मंडल आते हैं। जिनमें संगठन ने अपना धरातलीय कार्य तैयार कर लिया है। अतुल गर्ग ने कहा लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने खुद आगे बढ़कर मोदी योगी के नाम पर वोट मांगे और जीत हासिल की। उपचुनाव में भी कार्यकर्त्ता वही दोहराने वाला है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.