पीएम मोदी के नेतृत्व में  भारत ने खुद को साबित किया है, यह भारत का समय है

बोले योगी आदित्यनाथ : पीएम मोदी के नेतृत्व में  भारत ने खुद को साबित किया है, यह भारत का समय है

पीएम मोदी के नेतृत्व में  भारत ने खुद को साबित किया है, यह भारत का समय है

Tricity Today | CM Yogi Adityanath

Ghaziabad News : यह भारत का समय है। भारत ने एक दशक में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर इसे साबित भी किया है। वैश्विक मंच पर भी भारत अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। यह बातें होटल रे‌डिशन ब्लू में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा पूर्व की अपेक्षा बीते 10 वर्षों में भारत ने एक से बढ़कर एक कीर्तिमान स्थापित करते हुए खुद को साबित किया है और पूरे विश्व ने भी इसे माना है। अर्थव्यवस्था के मामले में भी भारत ने खुद को मजबूत करते हुए वैश्विक मंच पर अपनी एक विशेष पहचान बनाई है।

तीन साल में तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था होगी हमारी
2024 के चुनाव के संबंध में सीएम योगी ने कहा कि युद्घ एक ही रणनीति से नहीं जीते जाते, इसके लिए समय-समय पर रणनीति व रणभूमि को बदलना भी पड़ता है। सीएम योगी ने आगे कहा कि भारत के पास सबसे लोकप्रिय नेता व विजनरी लीडरशिप पीएम मोदी के रूप में मौजूद है।

विकास होने से परेशान होते हैं विरोधी
विकास की बुलंदियों को जितना भी छूने का प्रयास किया जाता है उतने ही दुश्मन व विरोधी भी गिराने का प्रयास करते हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार पीएम बनने के बाद देश लगातार आगे बढ़ रहा है। आने वाले तीन साल में देश की अर्थव्यवस्था विश्व में तीसरे नंबर की बन जाएगी। जिसके बाद दशक ही नहीं पूरी शताब्दी ही भारत के नाम होगी, और इसे पूरा विश्व देखेगा।

मित्र व शत्रु की पहचान से ही मिलेगी ताकत
वैश्विक स्थत पर यूक्रेन व बंग्लादेश को लेकर किये गए सवाल पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत का भविष्य उज्जवल है। उन्होंने कहा कि मित्रों व शत्रुओं की पहचान करनी पड़ेगी। इन्हें पहचानने की ताकत मिलते ही कोई भारत का कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.