बिना दूल्हे के अच्छी नहीं लगती बारात, पार्टी को देना चाहिए पीएम पद का चेहरा 

गाजियाबाद में कांग्रेस नेता के बेबाक बोल : बिना दूल्हे के अच्छी नहीं लगती बारात, पार्टी को देना चाहिए पीएम पद का चेहरा 

बिना दूल्हे के अच्छी नहीं लगती बारात, पार्टी को देना चाहिए पीएम पद का चेहरा 

Google Photo | प्रमोद कृष्णम

Ghaziabad News : कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने अपनी ही पार्टी को घेरते हुए कई शब्दबाण चला दिए। उन्होंने संसद पर हुए हमले को लेकर विपक्ष को घेरा और कहा कि संसद पर हुआ हमला लोकतंत्र के मंदिर पर हमला है। विपक्ष को इन आतंकियों को क्रांतिकारी नहीं बताना चाहिए। आगामी लोकसभा चुनाव के बाबत उन्होंने कहा कि बिना दूल्हे के बारात अच्छी नहीं लगती। इसलिए कांग्रेस को राहुल या प्रियंका गांधी में से एक विकल्प देना होगा।

यह है पूरा मामला
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने गुरुवार को कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए कई करारे प्रहार किए। संसद पर हमले को लेकर उन्होंने कहा कि संसद पर हमले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। इस मामले में दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग आतंकवादियों को क्रांतिकारी बताने की कोशिश कर रहे हैं। संसद लोकतंत्र का मंदिर है, इस पर हमला हुआ है। विपक्ष इसे जस्टिफाई करने की कोशिश न करे। कांग्रेस की तीन राज्यों में करारी हार हुई है। इसके लिए जिम्मेदार सनातन धर्म का विरोध और जातिवाद की राजनीति देश ने स्वीकार नहीं की है। जातीय जनगणना के मुद्दे को इस प्रकार उठाया गया जैसे दुनिया में सिर्फ एक ही समस्या है। जातीय जनगणना के मुद्दे को लोगों ने स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को देश ने इस प्रकार लिया जैसे कांग्रेस जातिवाद की राजनीति कर रही है, इसका गलत संदेश देश में गया।

राहुल या प्रियंका को सामने आना चाहिए
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 से पहले कांग्रेस को एक चेहरा देना होगा। नरेंद्र मोदी के सामने दो ही चेहरे हैं, जो उनको टक्कर दे सकते हैं। राहुल गांधी यदि किसी कारण से पीएम पद के लिए तैयार नहीं होते हैं तो प्रियंका गांधी को सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना दूल्हे के बारात अच्छी नहीं लगती।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.