भारत रत्न अटल की 96वीं जयंती पर पार्षद ने चलाया स्वच्छता अभियान

वाजपेई जयंती : भारत रत्न अटल की 96वीं जयंती पर पार्षद ने चलाया स्वच्छता अभियान

भारत रत्न अटल की 96वीं जयंती पर पार्षद ने चलाया स्वच्छता अभियान

Tricity Today | भारत रत्न अटल की 96वीं जयंती पर पार्षद ने चलाया स्वच्छता अभियान

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस के अवसर पर गाजियाबाद नगर निगम के वार्ड-72 के अंतर्गत सेक्टर-1 वैशाली गली नंबर-3 में स्वच्छता अभियान चलाया गया। पार्षद मनोज गोयल के नेतृत्व में नागरिकों ने साफ-सफाई की। वार्ड-72 मनोज गोयल ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कविताओं को दोहराया। 

जिसमें बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी की कविता 'छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता' से सभी को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। कहा कि अटलजी के जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। अटल अपने जीवन काल में कभी भी किसी क्षेत्र में पीछे नहीं रहे। 

उनका मानना था कि देश से बड़ा व्यक्ति नहीं होता। देश हित में अपने प्राणों की आहुति देने पड़े तो भी हमें पीछे नहीं रहना चाहिए। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डॉ. एस.एन. शर्मा, उपाध्यक्ष पीके तुली, सचिव नागेंद्र चौधरी, कोषाध्यक्ष पवन गुप्ता, भाजपा नेता अवधेश कटियार, ज्योति वर्मा, समाजसेवी के.एल. शर्मा, रजनीश, हरेंद्र प्रताप, आर.के. पांडे, तरुण कश्यप, वीरेंद्र मिश्रा, सुधीर अरोड़ा, एम.के. जोशी व नितिन गोयल आदि मौजूद रहे।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.