देवालयों में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़, परिवार समेत पहुंच रहे मंदिर

Ghaziabad News : देवालयों में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़, परिवार समेत पहुंच रहे मंदिर

देवालयों में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़, परिवार समेत पहुंच रहे मंदिर

Tricity Today | देवालयों में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Ghaziabad News : अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बनने के लिए लोगों में काफी उत्साह है। गाजियाबाद के सभी मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया है। शहर में स्थित 61 बड़े मंदिरों पर भारतीय जनता पार्टी के सभी सांसद, विधायक, मंत्री, बड़े पदाधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। सभी अलग-अलग मंदिरों पर सेवा करेंगे। मंदिर में भक्तों का सुबह से ही आना शुरू हो गया है।

यह है पूरा मामला
गाजियाबाद स्थित मोहन नगर में माता कात्यायनी का प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर को बहुत ही भव्यता के साथ सजाया गया है। प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आज सुबह से मंदिर में भक्तों का आना शुरू हो गया है। मंदिर के बाहर और अंदर पुलिस ने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की है। भक्त सुबह से ही मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आ रहे हैं। अयोध्या में आज भगवान श्रीराम अपने घर में विराजमान होंगे, जिसे लेकर लोगों में एक विशेष प्रकार का उत्साह देखा जा रहा है।

लोगों में दिख रहा उत्साह
मोहन नगर मंदिर पहुंचे 47 वर्षीय रतन सिंह ने बताया कि आज उन्होंने ऑफिस से पूर्ण अवकाश लिया है, क्योंकि वे इस पल के साक्षी बनना चाहते हैं। आज सुबह मंदिर जाकर भगवान के दर्शन भी किए। वहीं, 32 वर्षीय गर्व सिरोही ने बताया कि वे एक कॉलेज में शिक्षक हैं, इस अवसर पर वे अयोध्या नहीं जा सके, लेकिन जल्द ही वे भगवान श्रीराम के दर्शन करने के लिए अयोध्या जाएंगे। अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लोगों में भारी उत्साह देखा जा सकता है। लोग पिछले कई दिनों से इस दिन को यादगार बनाने के लिए तैयारी में जुटे हुए थे। जिसके चलते आज बड़ी संख्या में धार्मिक आयोजन किए जायेंगे। कमिश्नरेट में 300 स्थानों पर बड़े आयोजन के लिए पुलिस से अनुमति से अनुमति ली गई है। जिले में अलग-अलग 78 स्थान पर शोभायात्रा निकाली जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.