कारोबारी का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Ghaziabad : कारोबारी का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

कारोबारी का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Tricity Today | वारदात के स्थान पर पुलिस फाॅर्स तैनात

खोड़ा में शुक्रवार की देर रात को एक युवा कारोबारी का फंदे से लटका शव मिला है। इस घटना के बाद लोगों ने बीती रात को लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों के पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हंगामा किया है। पुलिस की एक लैपर्ड बाइक में भी तोड़फोड़ की गई है। 

खोड़ा के भारत नगर निवासी भानू पाल (18) एक दुकान चलाते थे। शुक्रवार रात भानू का शव मास्टर पार्क इलाके में स्थित एक मकान में फंदे से लटका हुआ मिला था। जानकारी के मुताबिक दो दिन पूर्व ही भानू का मंगल बाजार निवासी एक युवक के साथ दिल्ली के मयूर विहार में झगड़ा हुआ था। भानू ने एक कोचिंग सेंटर के बाहर परिचित युवती को मंगल बाजार निवासी युवक के साथ देख लिया था। इससे दोनों युवकों में मौके पर ही मारपीट हो गई। 

भानू के परिजनों का कहना है कि गुरुवार रात 8 बजे पुलिस ने भानू के पिता को उठा लिया था। भानू भी गुरुवार रात से ही लापता था। शुक्रवार देर रात उसका शव मास्टर पार्क इलाके के एक मकान में तीसरी मंजिल पर मिला है। 

भानू की मां पूनम का कहना है कि पुलिस ने परिजनों को बिना वजह परेशान किया है। भानू के पिता को अवैध हिरासत में भी रखा था। इस मामले में एसपी सिटी-2 ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.