राजनाथ सिंह ने मोदी सरकार की गिनवाई उपलब्धियां, बोले- दुनिया के सबसे मजबूत देश में होती है भारत की गिनती

गाजियाबाद में रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना : राजनाथ सिंह ने मोदी सरकार की गिनवाई उपलब्धियां, बोले- दुनिया के सबसे मजबूत देश में होती है भारत की गिनती

राजनाथ सिंह ने मोदी सरकार की गिनवाई उपलब्धियां, बोले- दुनिया के सबसे मजबूत देश में होती है भारत की गिनती

Google Image | राजनाथ सिंह

Ghaziabad News : गाजियाबाद के घंटाघर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के पक्ष में वोट करने की अपील की। मंच से बोलते हुए राजनाथ सिंह ने मोदी सरकार की उपलब्धियां के बारे में बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ने भी रैली को संबोधित किया। रैली को संबोधित करने के बाद भाजपा प्रत्याशी पर्चा दाखिल करने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे। जहां साहिबाबाद के विधायक और मंत्री सुनील शर्मा और लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर उनके साथ रहे। 

जनता का जताया आभार 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज गाजियाबाद के घंटाघर स्थित रामलीला मैदान पहुंचे। राजनाथ सिंह का मंच पर मौजूद भाजपा के विधायकों व महानगर की टीम ने स्वागत किया। इस दौरान मंच पर राजनाथ सिंह ने माइक संभालते हुए गाजियाबाद की जनता का आभार जताया उन्होंने कहा कि यह वही धरती है जिसने उन्हें जिताकर सांसद बनाया था। भले ही आज वे काफी समय बाद गाजियाबाद में कोई सार्वजनिक सभा में कर रहा हूं लेकिन गाजियाबाद की जनता से मेरा पुराना नाता रहा है। उन्होंने कहा कि जब उनके द्वारा चुनाव लड़ने के लिए गाजियाबाद की सीट को चुना तो हमारे नेताओं ने कहा कि यह सीट हारी हुई है। इस पर जोखिम हो सकता है, लेकिन गाजियाबाद की जनता ने मुझे वह प्यार और आशीर्वाद दिया कि मैं यहां से जीत दर्ज कर सांसद बन गया। 

जीत की गूंज पूरे देश में सुनाई दे 
उन्होंने कहा कि भाजपा का चुनाव अभियान गाजियाबाद से शुरू होता है। भाजपा के प्रत्याशी की जीत की गूंज पूरे देश में सुनाई देनी चाहिए। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि आज भारत कमजोर नहीं रहा है। दुनिया के सबसे मजबूत देश में भारत की गिनती होती है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि कोई सुनीता दयाल से टक्कर लेकर तो देखें। दरअसल, सुनीता दयाल अपने बोल्ड फैसलों के लिए जानी जाती है। उनके द्वारा लिए गए अभी तक के फैसलों में वह निर्भीक और निडर नजर आई। जिसकी तारीफ रक्षा मंत्री ने मंच से की।

कार्यकर्ता बनाएंगे सांसद 
भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग ने मंच से बोलते हुए राजनाथ सिंह की तारीफ में कहा कि दिल्ली में एक हमारा ऐसा घर है जो हमेशा गाजियाबाद वासियों के लिए खुला रहता है। राजनाथ सिंह भले ही लखनऊ के सांसद हैं लेकिन हम उन्हें हमेशा अपना सांसद मानते हैं। उन्होंने कहा कि भले ही अतुल सांसद बने लेकिन वह राजनाथ सिंह के चेहरे के रूप में काम करेंगे। अतुल गर्ग कार्यकर्ताओं के बीच से सभासद बनता है, विधायक बनता है और सांसद भी कार्यकर्ता ही बनाएंगे। कार्यकर्ताओं और संसद के बीच में दूरी नहीं होनी चाहिए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.