हम सबको मिलकर प्रेम, एकता और सौहार्द के साथ रहना है

डीएम गाजियाबाद बोले : हम सबको मिलकर प्रेम, एकता और सौहार्द के साथ रहना है

हम सबको मिलकर प्रेम, एकता और सौहार्द के साथ रहना है

Tricity Today | Dm Ghaziabad Indra Vikram Singh with students

Ghaziabad News : विभाजन विभीषिका प्रदर्शन देखने पहुंचे छात्रों जिलाधिकारी ने कहा कि विभाजन विभिषिका का दिन दोबारा ना आए इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रेम, एकता और सौहार्द के साथ रहना है। हम सभी को अपने देश को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए सहयोग करना है। इसके लिए सभी बच्चों को राष्ट्र निर्माण की भावना से खूब मेहनत व परिश्रम करते हुए शिक्षा, खेल सहित अन्य क्षेत्रों में पूरे विश्व में भारत नाम रोशन करना है। हमारा देश धर्मनिरपेक्ष देश है, और हम सभी भारतीय हैं।हमें अपने देश को अपना घर समझते हुए रहना चाहिए, कहीं भी गंदगी नहीं करनी, जो कार्य देशहित में ना हो उन कार्यों को नहीं करना चाहिए।

जिला प्रशासन और सिविल डिफेंस ने लगाई प्रदर्शनी
14 अगस्त, 1947 को भारत - पाक विभाजन का ऐलान हुआ था। प्रदेश सरकार की ओर से इस दिवस को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया। कलेक्ट्रेट स्थिति सूचना विभाग परिसर में विभाजन विभीषिका से जुड़े चित्रों की विशाल प्रदर्शन आयोजित की गई। जिला प्रशासन और सिविल डिफेंस के द्वारा आयोजित प्रदर्शन का जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। शहर के विन्नि स्कूल कालेजो के  छात्र-छात्राओं एवं स्काउट, गाइड, एनसीसी के कैडेट्स प्रदर्शनी देखने पहुंचे थे।

तिरंगे के रंगों का महत्व बताया
जिलाधिकारी ने सभी बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के रंगों के बारे में जानकारी दी। हमारे राष्ट्रीय ध्वज में केसरियां रंग त्याग, बलिदान, ऊर्जा का, सफेद रंग शांति का, हरा रंग समृद्धि, हरियाली का और अशोक चक्र निरंतर क्रियाशील रहने का संदेश देता है। जिलाधिकारी ने बच्चों के साथ  प्रदर्शनी देखी। जिलाधिकारी ने सभी विद्यार्थियों को प्रदर्शनी पर लगे चित्रों के बारे में विस्तार से बताया।

विभीषिका के दौरान मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी द्वारा विभाजन विभिषिका के दौरान मृत्यु को प्रात हुए लोगों को मोमबत्ती जला​कर एवं दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, जिला विकास अधिकारी प्रज्ञा श्रीवास्तवा, जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह, डीपीआरओ प्रदीप कुमार द्विवेदी, डिप्टी चीफ वार्डन सिविल डिफेंस अनिल अग्रवाल और  शिक्षा विभाग के अधिकारी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अध्यापक उपस्थित ​रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.