जिलाधिकारी ने जीडीए का उपाध्यक्ष पदभार संभाला, इंद्र विक्रम सिंह ने बताई भविष्य की योजनाएं 

Ghaziabad News : जिलाधिकारी ने जीडीए का उपाध्यक्ष पदभार संभाला, इंद्र विक्रम सिंह ने बताई भविष्य की योजनाएं 

जिलाधिकारी ने जीडीए का उपाध्यक्ष पदभार संभाला, इंद्र विक्रम सिंह ने बताई भविष्य की योजनाएं 

Tricity Today | जिलाधिकारी ने जीडीए का उपाध्यक्ष पदभार संभाला

Ghaziabad News : नवनियुक्त जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने आज सोमवार को जीडीए उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। सोमवार को जीडीए ऑफिस पहुंचकर उन्होंने जीडीए के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परिचय बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद में चल रही योजनाओं को गति दी जाएगी। साथ ही नई योजनाओं में आने वाली अड़चनों को दूर किया जाएगा। 

यह है पूरा मामला
नवनियुक्त जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह आज जीडीए के उपाध्यक्ष का चार्ज लेने ऑफिस पहुंचे। जीडीए के नवनियुक्त उपाध्यक्ष को सलामी देकर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह और उपाध्यक्ष इंद्र विक्रम सिंह ने अधिकारियों के साथ परिचय बैठक की। जीडीए उपाध्यक्ष इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि गाजियाबाद में चल रही योजनाओं को गति दी जाएगीं जबकि गाजियाबाद के विकास के लिए नई योजनाएं भी शुरू की जाएंगी। उन्होंने बताया कि नोएडा सेक्टर-62 से साहिबाबाद तक चलने वाली मेट्रो ट्रेन के निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर किया जाएगा। इसके लिए लगने वाले बजट के अंश को निर्धारित किया जाएगा। मेट्रो निर्माण के बाद गाजियाबाद और नोएडा के बीच यात्रा में लगने वाले समय में कमी आएगी। साथ ही इंदिरापुरम और वैशाली सहित मोहन नगर के लोगों को नोएडा जाने के लिए एक नई कनेक्टिविटी मिलेगी।

इन योजनाओं पर होगा तेजी से काम
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर उन्होंने जीडीए उपाध्यक्ष का पद ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान अधिकारियों से चर्चा की, जिसमें कहा गया कि जीडीए को लाभकारी संस्था बनाने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही जो प्रोजेक्ट अपने निर्माण के अंतिम दौर में है, उन्हें तेजी के साथ पूरा किया जाएगा और नए प्रोजेक्ट में आने वाली अड़चनों को दूर किया जाएगा। इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मास्टर प्लान-2031 के अनुसार, गाजियाबाद में विकास कार्य कराए जाएंगे। शासन से मिले निर्देश के अनुसार, योजनाओं को प्रभावी रूप से चलाया जाएगा। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन विभाग को भी अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दिशा में भी तेजी के साथ कार्य होगा। उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण पर समय रहते कार्रवाई नहीं करने पर वह और बढ़ जाता है, जिससे उसे हटाना काफी मुश्किल होता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.