सर्राफा व्यापारी को चकमा दे चुरा ले गए दो तोले की चेन, कैमरे में कैद हुई घटना

गाजियाबाद: सर्राफा व्यापारी को चकमा दे चुरा ले गए दो तोले की चेन, कैमरे में कैद हुई घटना

सर्राफा व्यापारी को चकमा दे चुरा ले गए दो तोले की चेन, कैमरे में कैद हुई घटना

Google Image | Symbolic Photo

Ghaziabad : गाजियाबाद के तुराब नगर स्थित ज्वेलर्स की दुकान में से ठग चैन चुरा कर फरार गए। ठगों ने सर्राफा व्यापारी को बातों में उलझा लिया, इसी दौरान दो तोले की चैन चुरा कर वहां से चले गए। सर्राफा व्यापारी ने उनके जाने के बाद डब्बा देखा तो उसमें एक चैन कम थी। जिसके बाद उसने शोर मचाकर आसपास की दुकान वालों की मदद से एक महिला को पकड़ लिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। 

बुजुर्ग महिला ने दुकानदार को बातों में उलझाया 
सर्राफा व्यापारी ने बताया कि उनकी दुकान पर सोमवार दोपहर को एक महिला और एक पुरुष सोने की चेन देखने के लिए आए थे। अशोक उन्हें डब्बा खोलकर सोने की चैन दिखाने लगा तभी एक बुजुर्ग महिला आई और लॉन्ग दिखाने के लिए बोलने लगी। बुजुर्ग महिला ने उसे बातों में उलझा दिया, तभी पहले आई महिला और पुरुष ने डब्बे से दो तोले की चेन गायब कर दी और बिना कुछ लिए वहां से चले गए। 

आसपास के दुकानवालों की मदद से बुजुर्ग महिला को पकड़ा 
कुछ समय बाद ही बुजुर्ग महिला भी वहां से चली गई। जिसके बाद अशोक ने डब्बे बंद करते समय देखा कि उसमें एक सोने की चैन कम थी। जिसके बाद दुकानदार को ठगी का पता चला। दुकानदार ने शोर मचाया और आसपास की दुकान वालों की मदद से बुजुर्ग महिला को पकड़ लिया। 

ऐसी घटनाओं को अंजाम देता है गिरोह 
अशोक चौहान ने मामले की सूचना पुलिस को दी और बुजुर्ग महिला को पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में बुजुर्ग महिला ने अपना नाम नसीमा बताया और चोरी की घटना कबूल की। आरोपी नसीमा ने बताया कि हमारा गिरोह इसी तरह चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। नगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले की शिकायत दर्ज कर ली है। महिला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। 

सीसीटीवी कैमरे में घटना को अंजाम देते हुए कैद 
अशोक चौहान ने बताया कि जब उन्होंने डब्बे में सोने की चैन गायब देखी तो उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिसमें महिला और पुरुष चोरी करते दिखाई दिए। जिसके बाद अशोक ने आसपास लगे कैमरे चेक किये, जिनमें पता चला कि तीनो लोग एक ही बाइक पर आए थे और घटना को अंजाम देने के बाद अलग-अलग निकल गए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.