सपा-कांग्रेस गठबंधन पर डॉली शर्मा लड़ेंगी गाजियाबाद से चुनाव, कुछ दिनों पहले सास ने करवाया था मुकदमा दर्ज

लोकसभा चुनाव 2024 : सपा-कांग्रेस गठबंधन पर डॉली शर्मा लड़ेंगी गाजियाबाद से चुनाव, कुछ दिनों पहले सास ने करवाया था मुकदमा दर्ज

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर डॉली शर्मा लड़ेंगी गाजियाबाद से चुनाव, कुछ दिनों पहले सास ने करवाया था मुकदमा दर्ज

Google Image | डॉली शर्मा

Ghaziabad News : गाजियाबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने ब्राह्मण कार्ड चलते हुए डॉली शर्मा को टिकट दिया है। राष्ट्रीय महासचिव सी वेणुगोपाल की ओर से सूची जारी करते हुए उनके नाम की घोषणा की गई है।  उन्हें पार्ट ने गाजियाबाद से लगातार दूसरी बार अपना लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। पिछले लोकसभा चुनाव में वह तीसरे स्थान पर रही थी। जबकि इस बार उनका दावा है कि वह लोगों के बीच में लगातार जाती रही है और क्षेत्र की समस्याओं से भली भांति परिचित है। गठबंधन की तरफ से कांग्रेस ने ब्राह्मण चेहरे पर दांव खेला है।   
गाजियाबाद में कांग्रेस का इतिहास 
गाजियाबाद लोकसभा सीट पर वर्ष 2004 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। तब कांग्रेस के टिकट पर सुरेंद्र प्रकाश गोयल ने भाजपा के चार बार के सांसद रमेश चंद तोमर को हराया था। तब से कांग्रेस इस सीट पर जीत का सूखा झेल रही है। डॉली शर्मा के सामने इस बार भाजपा से अतुल गर्ग चुनाव मैदान में है। जबकि बसपा ने अभी अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉली शर्मा को टिकट दिए जाने के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोकसभा का टिकट मिलने पर पार्टी कार्यकर्ता उन्हें बधाई दे रहे है।

डॉली शर्मा का परिचय
डॉली शर्मा का परिवार कांग्रेस से जुड़ा रहा है। उनके पिता नरेंद्र भारद्वाज कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रह चुके हैं। कांग्रेस नेत्री डॉली शर्मा पूर्व में मेयर का चुनाव भी लड़ चुकी है। करीब 39 वर्षीय डॉली शर्मा परास्नातक है और 2019 के लोकसभा चुनाव में तीसरे स्थान पर रही थी। तब उन्हें 1,11,944 को वोट मिले थे। डॉली शर्मा ने टिकट मिलने पर खुशी जताते हुए बताया कि वह क्षेत्र की समस्याओं से भली भांति परिचित है। बेशक वह पिछले लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज नहीं कर पाई लेकिन लोगों के बीच में जाकर वे अपनी जमीन तैयार करती रही। उन्होंने बताया कि लोगों के लिए अस्पताल, डिग्री कॉलेज, मेट्रो और खोड़ा में गंगाजल और लोनी में पानी की निकासी जैसी समस्याओं का समाधान सत्ता पक्ष देने में नाकाम रहा है। चुनाव जीतने के बाद उनके द्वारा इन कार्यों को पूरा किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.