दूधेश्वर नाथ मंदिर में तार जोड़ते समय इलेक्ट्रीशियन को लगा करंट, उपचार के दौरान तोड़ा दम

गाजियाबाद : दूधेश्वर नाथ मंदिर में तार जोड़ते समय इलेक्ट्रीशियन को लगा करंट, उपचार के दौरान तोड़ा दम

दूधेश्वर नाथ मंदिर में तार जोड़ते समय इलेक्ट्रीशियन को लगा करंट, उपचार के दौरान तोड़ा दम

Google Image | Dudheshwar Nath temple

Ghaziabad News : गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर में बिजली का करंट लगने से एक मिस्त्री की मौत हो गई। दरअसल, मिस्त्री रविवार रात करीब 12 बजे बिजली के तार ठीक कर रहा था। जिस दौरान उसे करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना परिजनों को दे दी गई है।

करंट लगने से हुआ बेहोश
एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि मिस्त्री कुलदीप (25) मुजफ्फरनगर के जानसठ थाने के वाजिदपुर निवासी था। कुलदीप दूधेश्वर नाथ मंदिर में रात करीब 12 बजे मंदिर परिसर में लाइट के तार जोड़ रहा था। तार जोड़ते समय अचानक उसे करंट लग गया। जिससे वह बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा। मंदिर परिसर में मौजूद कर्मचारी तुरंत दौड़कर उसके पास पहुंचे। 

उपचार के दौरान तोड़ा दम
जिसके बाद उन्होंने उसे के उपचार के लिए जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान कुलदीप की मौत हो गई। वह ठेकेदार के अंडर में इलेक्ट्रिशन का कार्य करता था। कुलदीप की मृत्यु की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.