सर्द भरी रात के बाद सुबह गाजियाबाद में विजिबिलिटी जीरो

कोहरे की चादर से ढका एनसीआर : सर्द भरी रात के बाद सुबह गाजियाबाद में विजिबिलिटी जीरो

सर्द भरी रात के बाद सुबह गाजियाबाद में विजिबिलिटी जीरो

Tricity Today | गाजियाबाद सहित कई इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाया हुआ है।

Ghaziabad News : उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चल रही शीतलहर से एनसीआर के शहर कांप रहे हैं। दिन में धूप निकलने के बाद भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार अभी तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। गाजियाबाद ही नहीं एनसीआर के अन्य जिलों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान में और गिरावट का अनुमान लगाया जा रहा है।

यह है पूरा मामला
एनसीआर सहित पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। गाजियाबाद सहित कई इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार गाजियाबाद में रात का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जिसके बाद मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। अगले सप्ताह तक सुबह कोहरा छाया रहेगा शनिवार से गाजियाबाद में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि होने का अनुमान है तथा दिन में आसमान साफ रहने के कारण रात में पर गिर सकता है। 

कोहरे की चादर
पूरा दिल्ली एनसीआर कोहरे की चादर में ढका हुआ है। कोहरे के कारण चारों तरफ दृश्य क्षमता कम है। कोहरे की वजह से सबसे अधिक परेशानी हाईवे पर देखने को मिल रही है जहां तेज गति के कारण हादसों की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। पिछले पंद्रह दिनों में एक दर्जन से अधिक घटनाएं कोहरे के कारण सड़कों पर घटित हो चुकी हैं। कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी शून्य हो गई है जिस कारण देश के विभिन्न हिस्सों में गाजियाबाद से गुजरने वाली 23 ट्रेनें देरी से चल रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.