दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लालकुआं के पास शुरू हुई एंट्री और एग्जिट, अब नहीं काटने होंगे चक्कर

गाजियाबाद निवासियों के लिए खुशखबरी : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लालकुआं के पास शुरू हुई एंट्री और एग्जिट, अब नहीं काटने होंगे चक्कर

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लालकुआं के पास शुरू हुई एंट्री और एग्जिट, अब नहीं काटने होंगे चक्कर

Tricity Today | Ghaziabad News

Ghaziabad News : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एंट्री और एग्जिट के लिए लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। सांसद और केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वीके सिंह के प्रयास से असंभव कार्य भी संभव हो गया। इससे गाजियाबाद के लोगों में खुशी है। लंबे समय से गाजियाबाद के लोगों की मांग रही थी कि दिल्ली से मेरठ एक्सप्रेसवे पर लालकुआं के पास एंट्री, एग्जिट की व्यवस्था की जाए। एंट्री एग्जिट ने होने के कारण क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

यह है पूरा मामला
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एंट्री एग्जिट नहीं होने के चलते लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जो सभी के लिए बड़ी समस्या बनी हुई थी। इस समस्या के समाधान के लिए जनरल वीके सिंह ने संबंधित अधिकारियों से बात की और लालकुआं के पास एंट्री एग्जिट कार्य को स्वीकृति दिलाई। दो माह के इंतजार के बाद एंट्री, एग्जिट का कार्य पूरा हो जाने से लोगों की बहुत बड़ी समस्या का समाधान हो गया है। शुक्रवार को लालकुआं रेलवे ओवर ब्रिज पर गाजियाबाद के सांसद डॉ. वीके सिंह ने इस कार्य का शुभारंभ किया। इससे गाजियाबाद के लोगों में खुशी का माहौल है। समस्त क्षेत्रवासियों ने जनरल वीके सिंह का आभार व्यक्त किया है।

सांसद ने किया शुभारंभ
वीके सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्या के समाधान के लिए हम पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं। जब से यह समस्या हमें पता चली, तभी से इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया गया। आज इस कार्य का शुभारंभ हो गया है और जल्दी यहां से एंट्री और एग्जिट का लाभ मिलने लगेगा। एंट्री-एग्जिट न होने के कारण क्षेत्रवासियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जो सभी के लिए बड़ी समस्या बनी हुई थी। अब इसका समाधान कर दिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.