आवास आयुक्त के दरबार में पहुंचा अधिकारियों का कारनामा, गिराए जाएंगे हजारों अवैध निर्माण

गाजियाबाद से बड़ी खबर : आवास आयुक्त के दरबार में पहुंचा अधिकारियों का कारनामा, गिराए जाएंगे हजारों अवैध निर्माण

आवास आयुक्त के दरबार में पहुंचा अधिकारियों का कारनामा, गिराए जाएंगे हजारों अवैध निर्माण

Tricity Today | आवास आयुक्त के दरबार में पहुंचा अधिकारियों

Ghaziabad News : ट्रांस हिंडन के वसुंधरा स्थित आवास विकास परिषद के अधिकारियों व बिल्डरों के गठजोड़ की शिकायत मिलने पर आवास आयुक्त मेरठ ने सख्त रुख अख्तियार किया है। उन्होंने तल्ख तेवर दिखाते हुए वसुंधरा सेक्टर एक सहित अन्य सेक्टरों में हो रहे अवैध निर्माण पर संज्ञान लेते हुए इन्हें तुरंत ध्वस्त करने का फरमान सुनाया है। 

आवास आयुक्त ने आवास विकास परिषद गाजियाबाद के अधिशासी अभियंता को निर्देशित करते हुए ध्वस्तीकरण के साथ निर्माणकर्ताओं के खिलाफ भी ठोस कार्रवाई करने को कहा है। अधिशासी अभियंता ने भी आनन फानन संबंधित अधिकारियों को जहां-जहां अवैध निर्माण है, उन्हें ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि वसुंधरा सेक्टर एक से 5 में मानकों के विपरीत बिल्डिंग को पांच मंजिल तक खड़ा कर दिया गया। यहां अधिकांश बिल्डर फ्लैट बनाए जा रहे हैं। वसुंधरा में तीन जनपदों से बुलाई गई टीम ने सर्वे किया था। सर्वे के बाद टीम ने बताया कि वसुंधरा में बड़े स्तर पर अवैध निर्माण किया गया है। टीम ने यहां लगभग 5500 अवैध निर्माणों को चिन्हित किया था। इसके बावजूद आवास विकास परिषद के अधिकारी गहरी नींद में हैं। वसुंधरा में बड़े स्तर पर बिल्डरों और अधिकारियों ने मिलकर अवैध निर्माण कराया है। जिस पर संज्ञान लेते हुए आवास आयुक्त मेरठ ने सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने का आदेश दिया है। 

पूर्व में भी हो चुका है ध्वस्तीकरण का आदेश
पूर्व में भी सेक्टर एक स्थित ऐसा ही मामला प्रकाश में आया था। जब एक प्लॉट पर बिल्डर द्वारा कई मंजिला इमारत बना दी गई थी। इस इमारत को ध्वस्त करने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी आदेश सुना दिया था। उस समय आवास विकास परिषद के अधिकारियों की कारगुजारी के चलते कुछ लोगों का आशियाना जाते जाते बच गया। इस बार भी कुछ इसी प्रकार का आदेश मेरठ कमिश्नर की तरफ से आया है। अब देखने वाली बात होगी कि गाजियाबाद में बैठे अधिकारी मेरठ कमिश्नर की बात को कहां तक पानी देते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.