नामी स्क्रैप कारोबारी मनोज गुप्ता के घर एक करोड़ से ज्यादा की चोरी, चोरों ने भैया दूज का उठाया जमकर फायदा

Ghaziabad Breaking : नामी स्क्रैप कारोबारी मनोज गुप्ता के घर एक करोड़ से ज्यादा की चोरी, चोरों ने भैया दूज का उठाया जमकर फायदा

नामी स्क्रैप कारोबारी मनोज गुप्ता के घर एक करोड़ से ज्यादा की चोरी, चोरों ने भैया दूज का उठाया जमकर फायदा

Tricity Today | मौके पर पहुंची पुलिस

Ghaziabad News : गाजियाबाद में शनिवार की दोपहर को बड़ी घटना हुई है। शहर के नामी स्क्रैप कारोबारी मनोज गुप्ता के घर एक करोड़ रुपए से अधिक की चोरी हुई है। चोर उनके घर से सोने के जेवरात, आभूषण, नगदी और अन्य कीमती सामान चुराकर ले गए हैं। जिस समय वारदात हुई थी, उस समय घर की महिलाएं अपने भाइयों के घर भैया दूज मनाने गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

यह मामला गाजियाबाद की घंटाघर कोतवाली इलाके के चंद्रापुरी की है। यहां पर शहर के नामी स्क्रैप कारोबारी मुकेश गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते हैं। आज भैया दूज का त्यौहार है। घर की सभी महिलाएं भैया दूज का त्यौहार मनाने के लिए अपने भाइयों के घर चली गई थी। इसी बीच शनिवार की दोपहर 11:00 से लेकर 2:00 के बीच चोरों ने मुकेश गुप्ता के घर पर धावा बोल दिया और उनके घर से एक करोड़ से ज्यादा की चोरी कर ली।

इस मामले में पुलिस ने आशंका जाहिर करते हुए बताया कि घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले कोई करीबी भी हो सकता है। क्योंकि जिस समय घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। उस समय घर की महिलाएं अपने भाइयों के घर गई हुई थी। पुलिस इस मामले में काफी गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.