10 करोड़ का माल जलकर हुआ राख, छुट्टी होने के चलते बच गई सैकड़ों कर्मचारियों की जान

गाजियाबाद में पेपर रोल फैक्ट्री में लगी आग : 10 करोड़ का माल जलकर हुआ राख, छुट्टी होने के चलते बच गई सैकड़ों कर्मचारियों की जान

10 करोड़ का माल जलकर हुआ राख, छुट्टी होने के चलते बच गई सैकड़ों कर्मचारियों की जान

Tricity Today | गाजियाबाद में फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Ghaziabad News : गाजियाबाद में थाना ट्रोनिका सिटी के औद्योगिक क्षेत्र में पेपर रोल बनाने वाली फैक्ट्री में रविवार दोपहर करीब 2 बजे आग लग गई। आग कुछ ही देर में पूरी फैक्ट्री में फैल गई। सूचना पर दमकल की करीब एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। गनीमत रही कि रविवार होने के चलते फैक्ट्री बंद थी और सैकड़ों कर्मचारी छुट्टी पर थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया 
गाजियाबाद में दमकल विभाग के चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि फायर स्टेशन लोनी को थाना ट्रॉनिक का सिटी के औद्योगिक क्षेत्र में पेपर रोल की फैक्ट्री में आग की सूचना मिली। फायर स्टेशन लोनी और आसपास के फायर स्टेशनों से एक दर्जन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। इस दौरान फैक्ट्री पूरी तरह से बंद थी और अंदर धुआं निलकने की जगह नहीं मिल रही थी। दमकल कर्मियों ने धुंआ बाहर निकालने के लिए फैक्ट्री के शीशे को डंडों और पत्थरों से तोड़ दिए। इसके बाद पानी का छिड़काव शुरू किया गया। करीब दो घंट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

10 करोड़ रुपये से अधिक का माल जला 
फैक्ट्री मालिक वीरपाल सिंह का कहना है कि आग से 10 करोड़ रुपये से अधिक का माल जलकर राख हो गया। फैक्ट्री के बगल में एक खाली प्लॉट है, उसमें घास उगी हुई थी, किसी ने वहां आग लगा दी थी, जिसके बाद उनकी फैक्ट्री में आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना के समय उनकी फैक्ट्री बंद थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.