पहले मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर फ्लैट पर किया कब्जा, जज साहब के आदेश पर 9 लोगों पर एफआईआर

Ghaziabad News : पहले मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर फ्लैट पर किया कब्जा, जज साहब के आदेश पर 9 लोगों पर एफआईआर

पहले मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर फ्लैट पर किया कब्जा, जज साहब के आदेश पर 9 लोगों पर एफआईआर

Tricity Today | Ghaziabad Court

Ghaziabad News : थाना सिहानी गेट पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 9 लोगों के खिलाफ जालसाजी रंगदारी और षड्यंत्र रचने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। लिंक रोड निवासी नमम जैन ने आरोप लगाया कि सभी लोगों ने पहले 5 करोड़ की रंगदारी मांगी और फिर फर्जी कागजात के सहारे उनके फ्लैट पर कब्जा कर लिया। पुलिस ने राजेश त्यागी, अमरीश त्यागी, अजय त्यागी, इसरार अली, नरेंद्र पाल, युगल किशोर त्यागी, सुशांत त्यागी, सुरेश एमसी और अमित कुमार त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार नमन जैन की मोरटा मे कई सौ मीटर जमीन है। जहां पर नमन जैन प्लॉटिंग कर रहे है और फ्लैट बना रहे है। नमन जैन की कम्पनी मे राजेश त्यागी, अमरीश कुमार त्यागी, अजय त्यागी, इसरार अली और नरेंद्र पाल नौकरी करते थे। इन सभी ने बाकी लोगों के साथ मिलकर नमन जैन के भाई अक्षय जैन, प्रतीक जैन, विजयंत जैन और उनके पिता राजकुमार जैन से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित ने यह लगाए आरोप
आरोप है कि आरोपियों ने नमन जैन के 200 वर्ग मीटर के एक फ्लैट पर कब्जा करने की योजना बनाई और नमन जैन के फ्लैट को फर्जी दस्तावेजों के सहारे युगल किशोर त्यागी से सुशांत त्यागी को बिका हुआ दिखा दिया। जिसमे सुरेश एमसी और अमित कुमार त्यागी को गवाह बनाया गया। नमन जैन को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस से मदद नहीं मिलने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
अब बाद कोर्ट के आदेश पर 9 लोगों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 120बीज़ 384 और 506 की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में थाना प्रभारी सिहानी गेट का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि छानबीन के दौरान जो भी तथ्य सामने निकलकर आएंगे, उसको कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.