डीएम कार्यालय पर पांच करोड़ का टैक्स, जांच के आदेश

Ghaziabad News : डीएम कार्यालय पर पांच करोड़ का टैक्स, जांच के आदेश

डीएम कार्यालय पर पांच करोड़ का टैक्स, जांच के आदेश

Google Image | Symbolic Image

Ghaziabad News : डीएम कार्यालय पर बकाया पांच करोड़ रुपये के सर्विस टैक्स को लेकर नगर निगम ने पैमाइश शुरू कर दी है। इसके लिए जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम कार्य कर रही हैं। संभावना है कि आज पैमाइश का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद ही नए सिरे से नगर निगम के कविनगर जोन की टीम डीएम कार्यालय पर बकाया टैक्स को लेकर अपना नया डिमांड बिल जारी करेगा। हालांकि यह विवाद तब बढ़ा जब नगर निगम ने करीब पांच करोड़ रुपये के बकाया टैक्स का बिल जिला प्रशासन को थमा दिया। जिला प्रशासन का कहना है कि नगर निगम ने वर्ष 2013 से बिल्डिंग पर सर्विस टैक्स लगाया है।

डीएम आरके सिंह तक पहुंचा मामला 
सर्विस टैक्स के इस बकाया में से जिला प्रशासन करीब 35 लाख रुपये पहले ही नगर निगम को अदा कर चुका है। इसके बाद भी करीब पांच करोड़ रुपये हाउस टैक्स निकाला गया है। जिला प्रशासन का मानना है कि जो बिल नगर निगम की ओर से जारी किया गया है वह गलत है और इतना टैक्स का बिल नहीं आना चाहिए। दूसरी ओर नगर निगम प्रशासन का कहना है कि जो बिल भेजा गया है वह सही है। जिसके बाद यह मामला डीएम आरके सिंह तक पहुंचा तो उन्होंने फिर से जिला प्रशासन की बिल्डिंग के एरिया की पैमाइश कराने के लिए निगम को निर्देश दे दिए गए है। जिससे यह पता चले कि टैक्स का बिल अधिक तो नहीं। सोमवार से कलेक्ट्रेट की बिल्डिंग के एरिया की पैमाइश का कार्य चल रहा है जिसके अब पूरा होने की संभावना है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.