हल्दीराम और बीकानेर सहित कई बड़े प्रतिष्ठानों पर छापे लिए  गए फूड सैंपल 

गाजियाबाद से बड़ी खबर : हल्दीराम और बीकानेर सहित कई बड़े प्रतिष्ठानों पर छापे लिए गए फूड सैंपल 

हल्दीराम और बीकानेर सहित कई बड़े प्रतिष्ठानों पर छापे लिए  गए फूड सैंपल 

Google Image | Symbolic Image

Ghaziabad News : जिले में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद सुरक्षा एवं औद्योगिक प्रशासन विभाग की 6 टीमों ने सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कुल 45 प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर खाद्य पदार्थों की जांच की गई। छापे में कई दुकानों पर कमियां पाई गईं। टीम ने 17 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर सुधार करने की हिदायत दी। इसके अलावा 8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं। उन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।

जांच के लिए बनाईं छह टीमें
गाजियाबाद जिले में काफी समय से खाद्य प्रतिष्ठानों से शिकायतें मिल रहीं थीं। जिले में समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाता है। पिछली बार लिए गए एक प्रतिष्ठित संस्थान के खाद्य नमूने जांच में फेल पाए गए थे। उसके बाद प्रतिष्ठान पर जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया था। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एनएन झा के नेतृत्व में 6 टीमें गठित कर विशेष अभियान चलाया गया।

इन प्रतिष्ठानों को भेजा नोटिस
अभियान के तहत येलो चिल्ली रेस्टोरेंट, नजीर फूड्स, मोती महल रेस्टोरेंट, पहलवान ढाबा, लासा सिंह ढाबा, ठंडी राम, पिंड बल्लूची, सबवे रेस्टोरेंट, चाइना वाला रेस्टोरेंट, अमृतसरी नान रेस्टोरेंट, पीआरए फूड्स एंड बेवरेज रेस्टोरेंट, मिठास स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, हल्दीराम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, बीकानेर स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, इत्यादि प्रतिष्ठान में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर 17 प्रतिष्ठानों को नोटिस भेजा जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.