विधायक अतुल गर्ग ने बताई 2 से 300 सीट के सफर की कहानी, प्रशिक्षण कार्यक्रम में एमएलए ने साझा किए अनुभव

Ghaziabad News : विधायक अतुल गर्ग ने बताई 2 से 300 सीट के सफर की कहानी, प्रशिक्षण कार्यक्रम में एमएलए ने साझा किए अनुभव

विधायक अतुल गर्ग ने बताई 2 से 300 सीट के सफर की कहानी, प्रशिक्षण कार्यक्रम में एमएलए ने साझा किए अनुभव

Tricity Today | उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और गाजियाबाद शहर विधायक अतुल गर्ग ने भारतीय जनता पार्टी का इतिहास बताया।

Ghaziabad News : गाजियाबाद महानगर भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में एक दिवसीय ब्लॉक पंचायत सदस्य एवं नगर पालिका सभासद प्रशिक्षण वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और गाजियाबाद शहर विधायक अतुल गर्ग ने भारतीय जनता पार्टी का इतिहास बताया। पूर्व मेयर आशु वर्मा ने भी आदर्श जनप्रतिनिधि एवं उनकी कार्यशैली के विषय में छिपे गूढ़ रहस्यों के बारे में विस्तार से बताया। 

जीत का मंत्र
भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का आयोजन चार सत्र में संपन्न हुआ। वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाएं, पार्टी का इतिहास, आदर्श प्रतिनिधि एवं उनकी कार्यशैली, प्रश्नोत्तरी संवाद एवं ब्लॉक समिति की सफलता की कहानी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय मोहन, विधायक अतुल गर्ग, पूर्व मेयर आशु वर्मा, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल द्वारा पंचायत नगर पालिका एवं नगर पंचायत के सभासदों को संबोधित किया। 

पूर्व मेयर आशु वर्मा ने साझा किए अनुभव
आशु वर्मा ने आदर्श जनप्रतिनिधि एवं उनकी कार्यशैली विषय में छिपे गूढ़ रहस्य को उजागर करते हुए बताया कि किस प्रकार आदर्श जनप्रतिनिधि सभी का साथ, सभी का विकास, सभी का विश्वास और सभी का प्रयास के मूलमंत्र के आधार को अपनी कार्यशैली में समाहित करते हुए सेवा ही संकल्प के उद्देश्य से राष्ट्रवादी बड़ी सोच के साथ कार्य करने के लिए दृढ़ संकल्प होना है। हमें अपने कार्यकाल में चर्तुथ श्रेणी कर्मचारी से लेकर आईएएस अधिकारी तक मधुर संवाद स्थापित करना चाहिए। साथ ही साथ संगठन से तालमेल बनाए रखना भी महत्वपूर्ण है।

विधायक अतुल गर्ग ने बताया इतिहास
उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और गाजियाबाद शहर विधायक अतुल गर्ग ने सभी उपस्थित लोगों को 1951 के जनसंघ से लेकर साल 2023 की भाजपा के सफर की कहानी का जिक्र किया। उन्होंने पार्टी का इतिहास और विकास पर अपने चर्चित अंदाज में विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने 2 सीट से लेकर 300 पार के सफर को तय करने वाली भाजपा का गौरव इतिहास बताया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.