दुधेश्वरनाथ मन्दिर में बिराजे गणपति बप्पा, तीन दिवसीय गणेश महोत्सव आरंभ

Ghaziabad News : दुधेश्वरनाथ मन्दिर में बिराजे गणपति बप्पा, तीन दिवसीय गणेश महोत्सव आरंभ

दुधेश्वरनाथ मन्दिर में बिराजे गणपति बप्पा, तीन दिवसीय गणेश महोत्सव आरंभ

Tricity Today | दुधेश्वरनाथ मन्दिर में बिराजे गणपति बप्पा

Ghaziabad News : गाजियाबाद स्थित दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर में मंगलवार से गणेश उत्सव बड़े धूमधाम से आरंभ हो गया। गणपति बप्पा की स्थापना के साथ शुभारंभ 10 दिवसीय पर्व की शुरुआत हो गई। गणेश महाराज की स्थापना मन्दिर श्रीमहन्त नारायणगिरी महाराज एवं मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग, गिन्नी गर्ग, अनुज गर्ग और प्रेरणा गर्ग ने की। 

प्रतिदिन लगेगा लड्डू भोग
मंदिर परिसर में गणपति महाराज को प्रतिदिन लड्डूओं का भोग लगाया जायेगा। इस दौरान हजारों भक्त भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर पुण्य की प्राप्ति करेंगे। महंत नारायणगिरि महाराज ने बताया कि श्री दुधेश्वरनाथ मन्दिर में गणेश चतुर्थी पर महाराष्ट्र कि तरह गाजियाबाद स्थित दूधेश्वर में भी बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। गणेश जी को भोग लगाने के लिए 5100 लड्डूओं का भोग लगाया जायेगा, जिसमें आटा, चीनी, देसी घी, बुरादा, खोपरा, बेसन, गोंद, पंचमेवा, इलाइची आदि से तैयार किया जायेगा। मन्दिर के पीठाधीश महन्त नारायणगिरि महाराज एवं मन्दिर विकास समिति के उपाध्यक्ष अनुज गर्ग, प्रेरणा गर्ग एवं दुधेश्वर वेद विध्यापीठ के आचार्य एवं छात्रों द्वारा मन्त्रोच्चारण साथ स्थापना एवं प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक मन्त्रोच्चार के साथ दुर्बा सहस्त्रनाम से पूजन अर्चन कर लड्डू का भोग लगाया जायेगा। यह कार्यक्रम दो दिन तक चलेगा। 

तीसरे दिन शोभायात्रा
21 सितम्बर की सुबह 10 बजे दुधेश्वर मन्दिर से शोभायात्रा निकाली जायेगी। शोभायात्रा मन्दिर से शुरू होकर दुधेश्वर चौक, दिल्ली गेट, चौपला मन्दिर, डासना गेट, रमते राम रोड, गंज, डाउन हॉल, चौपला मन्दिर से सिहानी गेट होती हुई मीनामल की धर्मशाला से  गंगनहर मुरादनगर में मूर्ति का विर्सजन किया जायेगा। इसमें रथ, पांच प्रकार के अलग-अलग बैंड, सहारनपुर, उत्तराखंड, नासिक, हरियाणा, पंजाब का भागड़ा, मेरठ, गुजराती डांडिया झांकी, तासे, 21 घोड़े आदि के साथ दूधेश्वर घाट मुरादनगर में विसर्जन किया जायेगा। इस अवसर पर विजय मित्तल अध्यक्ष, श्रृगार सेवा समिति द्वारा व्यवस्था की जायेगी,  जिसमें प्रतिदिन गणपति को लड्डू का भोग लगाया जायेगा। इस मौके पर महामंडलेश्वर यति नरसिहंनन्द गिरी महाराज, महंत विजय गिरी महाराज, सुशील शर्मा, साहिब सिंह चौहान, आचार्य तोयराज, आचार्य नित्यानंद, शिव जौहर ,शालू, शिखा आदि मौजूद रहेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.