शादी के दौरान दूल्हे ने दुल्हन के साथ किया ऐसा काम, दोनों को ढूंढ रही गाजियाबाद पुलिस, परिवार भी हुआ शर्मिंदा

बड़ी खबर : शादी के दौरान दूल्हे ने दुल्हन के साथ किया ऐसा काम, दोनों को ढूंढ रही गाजियाबाद पुलिस, परिवार भी हुआ शर्मिंदा

शादी के दौरान दूल्हे ने दुल्हन के साथ किया ऐसा काम, दोनों को ढूंढ रही गाजियाबाद पुलिस, परिवार भी हुआ शर्मिंदा

Tricity Today | दूल्हा और दुल्हन

Ghaziabad News : शादी के दौरान कसमें और वादे होते हैं कि दोनों एक साथ एक-दूसरे के दुख और सुख को साझा करेंगे। एक-दूसरे पर कोई भी आंच नहीं आने देंगे लेकिन उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पर शादी के बाद से ही दूल्हे ने अपनी नवेली दुल्हन को मुसीबत में डाल दिया है। शादी के दिन ही दूल्हे ने एक ऐसा कांड कर दिया, जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस (Ghaziabad Police) दूल्हे और दुल्हन दोनों को ढूंढ रही है। इस मामले में गाजियाबाद नगर कोतवाली का है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो
दरअसल, बीते 9 दिसंबर को नगर कोतवाली के कालकागढ़ी स्थित सूर्य फार्म हाउस में एक शादी हुई थी। शादी के दौरान दूल्हे ने ना ही केवल हर्ष फायरिंग की, बल्कि अपनी नवेली दुल्हन के हाथ से भी हर्ष फायरिंग करवाई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो काफी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो गाजियाबाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया।

दुल्हन ने भी दिया साथ
यहां 9 दिसंबर एक शादी समारोह था। इस दौरान दूल्हे ने पिस्टल से 4 सेकेंड में 4 राउंड फायर की। फायरिंग के वक्त दुल्हन ने भी हाथ लगाकर दूल्हे को फायरिंग करने में सहारा दिया। सोशल मीडिया में यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। पुलिस को यह वीडियो 13 दिसंबर को मिला है। 14 दिसंबर को फायरिंग करने वाले दूल्हे की पहचान प्रिंस निवासी विजयनगर के रूप में कर ली गई।

आरोपी दूल्हे की पहचान प्रिंस के रूप में हुई
इस मामले में सीओ स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि यह वीडियो सूर्य फार्म हाउस का है। गाजियाबाद पुलिस की तरफ से सूर्य फार्म हाउस के संचालक को नोटिस जारी किया गया है। इस मामले में दूल्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। दूल्हे की पहचान प्रिंस निवासी विजयनगर के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी दूल्हा गिरफ्तार होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.