कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, घोटाले के जांच की मांग

घेरावः कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, घोटाले के जांच की मांग

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, घोटाले के जांच की मांग

Tricity Today | ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

Ghaziabad News : गाजियाबाद में श्रीराम जन्मभूमि खरीद मामले पर गुरूवार को कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिजेंद्र यादव और महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज कौशिक ने कहा कि खुद को धर्म का ठेकेदार कहने वाले लोग इतने अधर्मी हैं कि उन्होंने भगवान श्री राम को भी नहीं छोड़ा। उनके नाम पर भी घोटाला किया। लूट और बंदरबाट की। 

अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए देश से हजारों करोड़ रुपये का दान एवं चंदा इकट्ठा हुआ। मंदिर निर्माण ट्रस्ट ने चंदे के रुपये का दुरुपयोग किया है। मात्र दो करोड़ रुपये की भूमि मंदिर के लिए साढ़े 18 करोड़ रुपये में खरीदी गई। आम जन की भावनाओं से खिलवाड़ किया गया है। अयोध्या मंदिर निर्माण निधि में गबन एक बड़ा पाप है। इसके लिए भाजपा की सरकार के दोषी है। नकली राम भक्तों के चेहरे उजागर हुए हैं। इस शर्मनाक कृत्य से जनमानस की प्रभु श्री राम के प्रति आस्था का अपमान हुआ है।

इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। प्रदेश सचिव वीर सिंह चौधरी ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए भूमि खरीद के भ्रष्टाचार से देश के लाखों करोड़ों राम भक्तों की आस्था को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए भूमि की खरीद में हुए इस भ्रष्टाचार की जांच यदि सर्वोच्च न्यायालय के न्यायधीश से कराई जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। 

इस दौरान प्रदेश सचिव वीर सिंह चौधरी, रजनीकांत राजू, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष पूजा मेहता, पार्षद मायादेवी, प्रदेश महासचिव डॉ संजीव शर्मा, पूर्व पार्षद अमोल वशिष्ठ, महानगर संगठन प्रभारी बीके शिशोदिया, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह, महानगर अध्यक्ष विजयपाल चौधरी, जिला प्रवता सलीम सैफी, पूजा मल्होत्रा, पार्षद जाकिर अली सैफी, पार्षद मनोज चौधरी, मुस्तकीम चौधरी, शशि पांडेय मिश्रा, विकास शर्मा, ओमदत्त गुप्ता, अमित चौधरी, सूर्यकांत, हर्ष मिश्रा, हाशिम चौधरी, राजकुमार, सनी देओल, इमरान मलिक व मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.